नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

BREAKING : राजधानी के कोर्ट परिसर में चली गोली, चार की मौत

 BREAKING : राजधानी के कोर्ट परिसर में चली गोली, चार की मौत
Share

नई दिल्‍ली. राजधानी दिल्‍ली के रोहिणी कोर्ट (Rohini Court) में गोगी गैंग के सरगना जितेंद्र गोगी (Jitendra Gogi) की पेशी के दौरान कोर्ट रूम संख्‍या 207 में पहले से वकील की ड्रेस में बैठे दो बदमाशों ने हमला कर दिया. इस दौरान जितेंद्र गोगी की मौके पर ही मौत हो गयी, तो पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दोनों बदमाशों को ढेर कर दिया. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गोगी गैंग के सरगना जितेंद्र गोगी पर यह हमला उसके विरोधी सुनील मान उर्फ टिल्लू ताजपुरिया गैंग के दो हमलावरों ने किया है, जो कि मारे गये हैं.

कोर्ट रूम में पेशी के दौरान गैंगस्‍टर पर हमला होने से हड़कंप मच गया है. इस पर दिल्‍ली पुलिस के आयुक्‍त राकेश अस्‍थाना ने कहा कि यह गैंगवार नहीं है बल्कि हमला है. जबकि पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दोनों हमलावरों को ढेर कर दिया है. हालांकि कोर्ट रूम में वकील की ड्रेस में बदमाशों के पहुंचने से सुरक्षा व्‍यवस्‍था पर सवाल उठ रहे हैं.

एक साल पहले पुलिस के हत्‍थे चढ़ा था जितेंद्र गोगी
बता दें कि करीब 1 साल पहले दिल्ली पुलिस ने गुप्त सूचना मिलने के बाद कुख्यात गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की गिरफ्तारी के लिए गुड़गांव के सेक्टर 83 में छापा मारा था. इस दौरान गोगी के साथ उसके गैंग के तीन साथी कुलदीप मान उर्फ फज्जा, रोहित उर्फ मोई और कपिल उर्फ गौरव भी फ्लैट में थे. 

पुलिस से घिरने के बाद जितेंद्र गोगी ने फोन पर वीडियो बनाकर वायरल कर दिया था. उसका आरोप था कि पुलिस उसका एनकाउंटर कर देगी और वो सरेंडर करना चाहता है. साथ ही उसने कहा था कि मैं अपने साथियों कुलदीप और मोई के साथ सरेंडर करना चाहता हूं. हमारे पास कोई हथियार नहीं है.

गैंगस्टर जितेंद्र गोगी पर गिरफ्तारी के समय उस पर लगभग 8 लाख रुपये का इनाम घोषित था. गोगी बेहद कुख्यात बदमाश था, जिस पर हत्या, जबरन उगाही और पुलिस पर हमला करने जैसे तमाम मामले दर्ज थे.

Share

Leave a Reply