BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

BREAKING: दिग्गज खिलाड़ी और पूर्व कप्तान को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती

 BREAKING: दिग्गज खिलाड़ी और पूर्व कप्तान को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
Share

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी और पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक को हार्ट अटैक आया है। इंजमाम उल हक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसके बाद उनकी एनजीओप्लास्टी की गई। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंजमाम उल हक की हालत अभी स्थिर है और डॉक्टर्स उनपर पूरी निगरानी रखे हुए हैं। इंजमाम को पिछले तीन दिनों से सीने में दर्द हो रहा था, जिसके बाद टेस्ट करवाया गया।

टेस्ट में ही इस बात का खुलासा हुआ कि उन्हें हार्ट अटैक आया था। इसी के बाद इंजमाम उल हक की सर्जरी की गई। पाकिस्तान के कई क्रिकेटर्स ने इंजमाम उल हक को लेकर ट्वीट किया है और उनके जल्द ठीक होने की कामना की है। 

51 साल के इंजमाम उल हक की गिनती पाकिस्तान के ऑल टाइम ग्रेट प्लेयर्स में होती है। इंजमाम के नाम वनडे क्रिकेट में पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है। इंजमाम उल हक ने कुल 375 वनडे मैच में पाकिस्तान के लिए 11701 रन बनाए हैं। 

जबकि टेस्ट मैच में भी इंजमाम उल हक का रिकॉर्ड शानदार रहा और 119 मैच में करीब नौ हज़ार रन बनाए हैं। इंजमाम उल हक लंबे वक्त तक पाकिस्तान के कप्तान रहे, रिटायरमेंट के बाद उन्होंने अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के कोच के रूप में भी काम किया। भारत में भी इंजमाम उल हक काफी सुर्खियों में रहे हैं। 

Share

Leave a Reply