शादी के बाद माल लेकर फरार होने वाली दुल्हन व उसके गिरोह का पर्दाफाश
होशंगाबाद। शादी के बाद माल लेकर फरार होने वाली दुल्हन व उसके गिरोह का पर्दाफाश पुलिस ने किया है। आरोपित महिला समेत चार अन्य सदस्यों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले की जानकारी दी।
शादी के बाद भागी लुटेरी दुल्हन
दरअसल, पिपरिया के रहने वाले रामनारायण रघुवंशी की शादी 15 मई को बड़ी धूमधाम से रीना तिवारी नाम की लड़की से हुई थी. लेकिन शादी के दो दिन बाद ही दुल्हन गायब हो गई. रामनारायण और उनके परिजनों ने दुल्हन को काफी तलाश किया लेकिन वो नहीं मिली. जब घर में दूल्हा रामनारायण ओर उनके परिजनों ने देखा तो नगदी ओर जेवर भी गायब थे. मामले में रामनारायण ने पिपरिया के मंगलवारा थाने में अपनी पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई. जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू की.
लुटेरी दुल्हन को जबलपुर से किया गिरफ्तार
पुलिस की छानबीन में गुमशुदा रीना तिवारी को जबलपुर (Jabalpur) से गिरफ्तार किया गया है, पुलिस ने बताया कि जब इस मामले में जांच शुरू की गई तो लुटेरी दुल्हन का नाम सीता था, जिसकी जबलपुर में मौजदूगी की खबर मिली. पुलिस ने सीता और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया. सीता पहले से शादीशुदा है और उसकी 10 साल की बच्ची भी है जो कटनी जिले की रहने वाली है. वह इसी तरह अपने नाम बदलकर शादी के लिए लोगों को फंसाती है और बाद में पैसा और जेवर लेकर फरार हो जाती है. महिला ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में इसी तरह लोगों के साथ ठगी करने की बात स्वीकार की है.
जेवर भी बरामद
पिपरिया एसडीओपी शिवेंदु जोशी ने बताया कि रीना तिवारी से जब पुलिस ने पूछताछ की तो बड़े खुलासे हुए हैं. रीना तिवारी उर्फ रीना ठाकुर उर्फ काजल चौधरी के नाम से ठगी कर चुकी है. पिपरिया में शादी कराने वाले मीडियेटर पप्पू उर्फ ओमप्रकाश किरार, ज्योति उर्फ पूजा और आकाश को पकड़ा है. ये सभी महिला की झूठी शादी करवाकर एक दो दिन में घर के जेवर ओर नगदी लेकर फरार हो जाते थे. महिला ने पिपरिया के फरयादी रामनारायण रघुवंशी के घर से उसने जेवर ओर नगदी ले जाना कबूल किय. जिसे पुलिस ने बरामद कर लिए हैं. फिलहाल महिला और इस गिरोह से पूछताछ की जा रही है.
इस तरह घर से भागी दुल्हन
रामनारायण ने पुलिस को बताया कि उसने शादी के लिए महिला को 60 हजार रुपए दिए थे. जिसके बाद उन दोनों की शादी एक मंदिर में हुई थी. शादी के बाद वह जब दुल्हन को घर लेकर पहुंचा तो उसने बीमारी का बहाना बनाना शुरू कर दिया. दुल्हन ने कहा कि उसकी तबियत ठीक नहीं है और वह दूसरे कमरे में सौ गई. महिला ने दो दिनों तक ऐसा ही किया और वह फरार हो गई.







.jpeg)












