BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

शादी के दिन दुल्हन की हुई मौत, मां-बाप ने बेटी के अंग दान कर पेश की मिसाल

शादी के दिन दुल्हन की हुई मौत, मां-बाप ने बेटी के अंग दान कर पेश की मिसाल
Share

कर्नाटक में शादी के दौरान स्टेज पर ही 26 साल की दुल्हन की मौत हो गई. जिसके बाद दुल्हन के माता-पिता ने बेटी के अंगों को दान कर एक मिसाल कायम कर दी है. युवती के माता-पिता के इस फैसले को राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के. सुधाकर ने सराहाया.
दरअसल, मामला कर्नाटक के कोलार शहर का है. 26 साल की चैत्रा की शादी थी. चैत्रा रिसेप्शन के दौरान दुलहन बनकर स्टेज पर पहुंची और दुल्हे के साथ बैठी कि वो अचानक मंच पर गिरकर बिहोश हो गई. आनन-फानन में चैत्रा का परिवार उसे नजदीकी अस्पताल ले गया जहां डॉक्टरों ने उसे बेंगलुरु NIMHNS अस्पताल रेफर कर दिया. परिजन वहां ले गए तो डॉक्टरों ने उसे ब्रेन डेड घोषित कर दिया.
बेटी के अंगों को किया दान
चैत्रा के माता-पिता के लिए ये दौर बेहद मुश्किल था लेकिन उन्होंने ऐसा फैसला लिया कि वो समाज के लिए मिसाल बन गया. चैत्रा के माता-पिता ने बेटी के अंगों को दान कर दिया. जिसके बाद राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के. सुधाकर ने उनके इस फैसले को सरहाया.
स्वास्थ्य मेंत्री ने ट्वीट कर कहा, "चैत्रा के लिए बहुत बड़ा दिन था लेकिन किस्मत को शायद कुछ और ही मंजूर था. चैत्रा शादी के दौरान बेहोश हो कर गिर गई जिसके बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस घटना से टूटे चैत्रा के मां-बाप ने ऐसा फैसला लिया कि आज वो समाज के लिए मिसाल बन गया है. बेटी के अंग को दान कर दिया गया."
 


Share

Leave a Reply