नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

महापौर चुनाव रद्द कराने की मांग ले कर बृजमोहन अग्रवाल बैठे धरने पर, जाने पूरी खबर

महापौर चुनाव रद्द कराने की मांग ले कर बृजमोहन अग्रवाल बैठे धरने पर, जाने पूरी खबर
Share

रायपुर | रायपुर नगर निगम चुनाव रद्द करने के लिए भाजपा के पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल एवं राजेश मूणत के नेतृत्व में भाजपाईयों ने राज्य निर्वाचन आयोग के दफ्तर का घेराव करते हुए आयुक्त को ज्ञापन सौंपा है। भाजपा ने चुनाव में हार्स ट्रेडिंग का आरोप लगाया है।

पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि हमने चुनाव आयोग से शिकायत की है कि रायपुर नगर निगम में महापौर और सभापति का जो चुनाव हो रहा है, वह पूरी तरह अवैधानिक है। चुनाव कराने के लिए नगरपालिका निगम 1956 की धारा है। इस धारा के अंतर्गत कलेक्टर को निर्वाचन का अधिकार है, लेकिन रायपुर नगर निगम में महापौर-सभापति चुनाव की जो सूचना जारी की गई है वह निगम कमिश्नर के जरिये की गई। 

श्री अग्रवाल ने कहा कि इस आधार पर यदि चुनाव कराया जाएगा तो यह अवैधानिक होगा। उन्होंने कहा कि चुनाव की पूरी प्रक्रिया प्रदूषित तथा इस प्रक्रिया को तुंरत ठीक किया जाना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि इस चुनाव के लिए निगम कमिश्नर ने पहले 28 दिसम्बर को सूचना जारी की इसके बाद दोबारा 4 जनवरी को संशोधित सूचना जारी की। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी हमने निर्वाचन आयुक्त को ज्ञापन दिया था और आज दोबारा हमने ज्ञापन दिया है। श्री अग्रवाल ने कहा कि ज्ञापन के जरिए हमने  चुनाव को निरस्त करते हुए फिर से चुनाव के लिए अधिसूचना जारी करने आयोग से मांग की है। श्री अग्रवाल ने यह भी कहा कि इसके बाद भी यदि आयोग नहीं सुना तो हम इस मामले को लेकर हाईकोर्ट-सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे। 

 

 

 


Share

Leave a Reply