नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

बृजमोहन की धमकी अलोकतांत्रिक अदालत का भी अपमान : सुशील आनंद शुक्ला

बृजमोहन की धमकी अलोकतांत्रिक अदालत का भी अपमान : सुशील आनंद शुक्ला
Share

रायपुर, भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल द्वारा कवर्धा में दंगाई नेताओं को छोड़ने के लिये दी गयी धमकी कि यदि दंगा के आरोपी नेता नहीं छूटे तो ईंट से ईंट बजा देंगे को कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने अलोकतांत्रिक और न्यायायलय की अवमानना बताया है। भाजपा के नेताओं को कवर्धा में अशांति फैलाने और सांप्रदायिक दंगा भड़काने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है तथा उन्हें अदालत के सामने प्रस्तुत किया गया जहां अदालत ने इन भाजपा नेताओं के अपराधा की गंभीरता को देखते हुये अदालत ने उन्हें न्यायालयीन रिमांड पर भेजा है।
बृजमोहन अग्रवाल 15 साल तक प्रदेश में मंत्री रहे है इतना कानूनी ज्ञान उन्हें भी है कि दंगाई भाजपा नेताओं को अदालत ही जमानत पर रिहा कर सकती है, फिर भी वे ईंट से ईंट बजाने की धमकी किसे दे रहे है? भाजपा नेता इस भाषा से अदालत को धमकाने का प्रयास कर रहे है जो सवर्धा निंदनीय है। भाजपा न संविधान पर आस्था रखती है न सामाजिक मर्यादाओं का उसे ध्यान है एक तरफ भाजपा के नेता प्रदेश की गंगा जमुनी फिजां को खराब करने सांप्रदायिक तनाव बढ़ाने का काम करते है। दूसरी तरफ उनके वरिष्ठ नेता धमकी चमकी जैसे अलोकतांत्रिक भाषा का प्रयोग कर रहे है। भाजपा की चूलें तो जनता ने 2018 के विधानसभा चुनाव में हिला दिया था। अब यही हाल रहा तो जनता 2023 के चुनाव में भाजपा की ईंट से ईंट बजा देगी।
 


Share

Leave a Reply