BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

4 हजार के डाउन पेमेंट पर अब घर लाएं,Benelli Imperiale 400 बाईक

4 हजार के डाउन पेमेंट पर अब घर लाएं,Benelli Imperiale 400 बाईक
Share

इटली स्थित सुपरबाईक बनाने वाली कंपनी बनेली ने भारतीय बाजार में धमाका किया है। कंपनी ने अपनी Imperiale 400 भारतीय बाजार में लॉन्च कर दी है और जिस कीमत में यह लॉन्च हुई है उसे देखकर लगता है कि यह रॉयल एनफिल्ड को टक्कर देगी। Imperiale 400 बनेली का क्लासिक मॉडल है और इसे कंपनी ने दिल्ली में 1.69 रुपए की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है। जहां तक बाईक की खूबियों की बात है तो यह काफी शानदार है और इस कीमत में वाकई में बाजार में तगड़ा कॉम्पटीशन पैदा करेगी। जहां तक इसकी स्पेसिफिकेशंस की बात है तो यह Imperiale 400 को SOHC से पावर मिलती है। इसमें 375 सीसी का सिंगल सिलेंडर वाला फोर स्ट्रोक एयर कूल्ड बीएस-4 इंजन इलेक्ट्रिक स्टार्ट के साथ लगा है। यह इंजर 21 पीए की ताकत और 5500 आरपीएम देता है वहीं 29 एनएम टॉर्क पर 4500 आरपीएम देता है। बाइक में ट्विन पॉड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है वहीं यह बाइक 19 इंच के फ्रंट और 18 इंच के रियर वायर स्पोक व्हील कॉम्बिनेशन पर चलती है।

Benelli Imperiale 400 को कंपनी ने तीन कलर वेरिएंट में पेश किया है जिसमें रेड, सिल्वर और ब्लैक शामिल है। इस बाइक को लेकर दी गई जानकारी के अनुसार यह 1950 में बने Benelli-MotoBi Range प्रोडक्ट से प्रेरित है। अगर आप भी इसे खरीदना चाहते हैं तो यह बेहद आसान है क्योंकि कि महज 4 हजार रुपए के डाउन पेमेंट पर आप इसे अपने घर ला सकते हैं। कंपनी इस बाइक के साथ तीन साल के लिए अनलिमिटेड किलोमीटर की वारंटी दे रही है जिसमें कंपनी के अनुसार शुरू के दो सालों के लिए कॉम्प्लीमेंट्री सर्विस दी जाएगी।

Share

Leave a Reply