गर्लफ्रेंड के साथ जबरदस्ती करना पड़ा युवक को महंगा,भाई और मां ने उतारा मौत के घाट...
कोरबा। मंगलवार को कुसमुंडा थाना क्षेत्र से मिला युवक के शव के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है नरईबोध में बस्ती के बीच कुएं में युवक की हत्या करने वाला कोई और नहीं बल्कि उसकी प्रेमिका ही निकली। जिसने अपने भाई और मां के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। बताया जा है कि आरोपी लड़की के साथ जबरदस्ती कर रहा था। ये सब देखकर भाई और मां ने उसकी हत्या कर दी।
बता दें कि मृतक जेब में मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान पंतोरा के महेंद्र प्रताप सिंह तंवर के रूप में हुई थी। प्रथम दृष्टया में हत्या का मामला लग रहा था। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो महेंद्र के नरईबोध गांव के परित्यकता फूलबाई चौहान से प्रेम संबंध होने का पता चला। संदेह पर फूलबाई से पूछताछ की तो वह गुमराह करने की कोशिश करती रही, लेकिन कड़ाई से पूछने पर वह टूट गई। उसने अपने भाई रामकुमार और मां गुलाब बाई के साथ महेंद्र की हत्या करना स्वीकार किया।
उसने बताया कि 13 नवंबर काे महेंद्र नशे में उसके घर पहुंचा था। इसके बाद वह संबंध बनाने की कोशिश करने लगा। विरोध करने पर महेंद्र ने उसे पीटा। गुस्से में उसने डंडे से महेंद्र के सिर पर वार किया, जिससे वह जमीन पर गिर गया। आवाज सुनकर उसके भाई और मां पहुंचे। उन्होंने उसके हाथ-पांव पकड़ लिए। रामकुमार सीने पर बैठ गया। फूलबाई ने कपड़े से उसका नाक-मुंह दबा दिया। दम घुटने से महेंद्र की मौत हो गई। इसके बाद उन्होंने उसके शव को पास के कुएं में डाल दिया। घटना हादसा लगे इसके लिए साइकिल भी कुएं के पास गिरा दिया। पुलिस ने आरोपी प्रेमिका को उसके भाई और मां के साथ गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।







.jpeg)












