BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

प्रेम विवाह से नाराज भाई ने जीजा का सिर काटकर पहुंचा थाने, वही घर में फांसी से लटकी मिली बहन

 प्रेम विवाह से नाराज भाई ने जीजा का सिर काटकर पहुंचा थाने, वही घर में फांसी से लटकी मिली बहन
Share

जबलपुर। जिले के रमनगरा इलाके में एक आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। उसने विजेत कश्यप के सिर को कुल्हाड़ी से मार-मारकर धड़ से अलग कर दिया। इतने पर भी जब उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ तो उसने शव के हाथ का पंजा काट दिया। इसके बाद वह सिर व पंजे को बोरी में भरकर सात किमी दूर तिलवारा थाने पहुंच गया। वहीं, अपने भाई द्वारा पति पर किए गए इस बेरहमी का पता चलते ही पूजा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

दरअसल, विजेत की हत्या की सूचना मिलते ही उसके स्वजन मौके पर पहुंच गए, जहां विजेत का कटा सिर देखकर उसकी पत्नी पूजा बेहोश हो गई। जिसे उसके स्वजन घर ले गए। कुछ देर बाद जब विजेत के स्वजन घर पहुंचे, तो देखा कि पूजा भी फांसी पर लटकी हुई है। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद जांच शुरू कर दिया।

आरोपी  धीरज शुक्ला शंकरघाट का रहने वाला है। थाने में उसे मृतक के एक कटे हुए हाथ, सिर और कुल्हाड़ी के साथ देखकर पुलिस दंग रह गई। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए मामला दर्ज कर लिया।

धीरज ने पुलिस को बताया कि मैं और विजेत दोस्त थे, लेकिन विजेत ने परिजनों की मर्जी के खिलाफ जाकर धीरज की बहन को घर से भगाकर शादी कर ली थी। मैं इसी अपमान का बदला लेना चाहता था। मैंने पहले विजेत का सिर काटा, फिर पंजा। एसी सिद्धार्थ बहुगुणा ने बताया कि आरोपी ने सरेंडर किया है। विजेत का धड़ और हत्या में प्रयुक्त हंसिया बरामद कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार मृतक विजेत के ममेरे भाई फूटाताल और अन्य स्वजनों ने आरोप लगाया है कि पूजा ने आत्महत्या नहीं की बल्कि उसकी हत्या की गई है। उनका कहना है कि विजेत की हत्या करने के बाद आरोपियों ने पूजा को फांसी पर लटका दिया। यह हत्या पूरी योजना बनाकर की गई है, ताकि किसी को संदेह न हो। वह नहीं चाहते थे कि पूजा अपने भाई और अन्य रिश्तेदारों के खिलाफ गवाही दे।

Share

Leave a Reply