BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

जीजा ने अपने साली के साथ डरा-धमका के किया 2 सालो तक दुष्कर्म, मामला दर्ज

 जीजा ने अपने साली के साथ डरा-धमका के किया 2 सालो तक दुष्कर्म, मामला दर्ज
Share

रतलाम। 11 वर्षीय बालिका के साथ उज्जैन जिले के एक गांव में उसके जीजा द्वारा दो साल से दुष्कर्म करने का मामला सामना आया है। बड़ी बहन ने पति को छोटी बहन के साथ गलत हरकत करते देख लिया तो राज खुला। पुलिस के अनुसार बालिका के माता-पिता का 2014 में निधन हो गया था। इसके बाद वह उज्जैन जिले के बिरलाग्राम नागदा थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी बड़ी बहन के पास जाकर रहने लगी। करीब दो साल पहले बड़ी बहन बाहर गई थी तब आरोपित जीजा ने बालिका को घर में अकेला पाकर उससे गलत हरकत की और उसे डरा-धमका दिया था। इस कारण उसने घटना किसी को नहीं बताई थी। 24 नवंबर को आरोपित जीजा घर ऊपर के कमरे में था और बालिका व उसकी बड़ी बहन नीचे के कमरे में सो रही थी। तभी आरोपित नीचे के कमरे में पहुंचा और बालिका से गलत हरकत करने लगा। इसी बीच बालिका की बड़ी बहन ने पति को गलत हरकत करते देख लिया। इसके बाद पति-पत्नी में विवाद हुआ। बाद में बड़ी बहन ने रतलाम शहर की एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को फोन कर घटना की जानकारी दी और छोटी बहन के साथ रतलाम पहुंची। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने बालिका व उसकी बहन को बाल कल्याण समिति के समक्ष पहुंचाया। समिति ने पुलिस थाने भेजा। पुलिस ने बालिका के बयान लेकर आरोपित जीजा के खिलाफ प्रकरण दर्ज दिया।

एसएसआई मुकेश सस्तिया के अनुसार आरोपित के खिलाफ भादंवि की धारा 376 एबी, 376 (2) (एन), 376 एफ और पॉक्सो एक्ट की धारा 5, एम, एन, एन/6 के तहत शून्य में प्रकरण दर्ज किया है। घटना नागदा के बिरलाग्राम थाना क्षेत्र की होने से प्रकरण अग्रिम कार्रवाई के लिए बिरलाग्राम नागदा भेजा जा रहा है।

फैक्टरी चौकीदार ने केबल जलाकर कॉपर चुराया, गिरफ्तार-
इधर रतलाम की औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने जावरा रोड औद्योगिक क्षेत्र स्थित कॉपर व एल्यूमिनियम की केबल बनाने वाली जनता केबल फैक्टरी के चौकीदार को केबल जलाकर कॉपर चुराने के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। उसे मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

पुलिस के अनुसार फैक्टरी संचालक फरियादी नवीन डांगी पिता राजमल डांगी (60) निवासी अजंता टॉकीज रोड ने गत दिवस रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 30 नवंबर सुबह वे तथा उनका पुत्र विपिन डांगी फैक्टरी के सीसीटीवी फुटेज चेक कर रहे थे, तब कुछ फुटेज में अंधेरा और कुछ में उजाला दिखाई दिया। जांच की तो 28 नवंबर की रात 1.30 बजे से सुबह 4.30 बजे के मध्य व 29 नवंबर की रात को भी उक्त समय फैक्टरी के चौकीदार महेश पिता शिवनारायण भदौरिया (55) निवासी रेल नगर केबल चुराकर जलाते हुए और केबल में से कॉपर निकालकर अपने वाहन में ले जाते दिखा। महेश से फैक्टरी से कॉपर चुराने के संबंध में पूछा तो उसने जान से मारने की धमकी दी कि रिपोर्ट मत करना। मामले की जांच कर रहे एएसआई कमालसिंह बामनिया के अनुसार आरोपित महेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

Share

Leave a Reply