BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

भाई ने सगी 2 बहनों से किया दुष्कर्म, बेटियों को बचाने पहुंची मां को भी नहीं छोड़ा

भाई ने सगी 2 बहनों से किया दुष्कर्म, बेटियों को बचाने पहुंची मां को भी नहीं छोड़ा
Share

झारखंड के लोहरदगा जिले से मानवता को कलंकित करने वाला एक मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने एक 19 वर्षीय युवक को अपनी सगी बहनों से दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। ये शर्मनाक घटना सदर थाना क्षेत्र के न्यू आजाद बस्ती की है। बुधवार को लोहरदगा के महिला थाने में उसकी मां के द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया।
महिला थाना प्रभारी जोस्फिना हेम्ब्रम ने बताया कि पीड़िता की मां की ओर से मिली शिकायत के अनुसार युवक ने घर के अंदर अपनी बड़ी बहन के साथ जबरन दुष्कर्म किया। बड़ी बहन की चीख सुनकर जब कमरे में छोटी बहन पहुंची तो युवक ने चाकू की नोक पर उसे चुप करा दिया। इसके युवक ने छोटी बहन के साथ गलत हरकत करने की कोशिश की। इस बीच जब अपनी बेटियों को बचाने पहुंची मां के साथ भी दुष्कर्म करने की कोशिश की। घटना के बाद नाबालिग बहन ने खुलासा किया कि आरोपी उसके साथ पिछले 3-4 साल से रेप कर रहा था।

महिला थाना प्रभारी ने बताया कि इस पूरे मामले में आरोपित युवक के खिलाफ भादवि की धारा 376, 354, 506, एवं 6 पॉक्सो एक्ट के तहत महिला थाना कांड संख्या 10/22 में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई। साथ हीं मां की शिकायत पर दर्ज प्राथमिकी के बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
बताया गया है कि पूरा परिवार टाउन थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले के रहने वाले हैं। उनके माता-पिता मजदूर हैं और अक्सर काम के लिए बाहर जाते थे, इस दौरान आरोपी ने अपनी नाबालिग बहन के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। 


Share

Leave a Reply