नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

आम सभा में प्रश्न पूछने पर भाई बहन के साथ मारपीट, मामला दर्ज

आम सभा में प्रश्न पूछने पर भाई बहन के साथ मारपीट, मामला दर्ज
Share

रायपुर। शेयर धारकों की आमसभा बैठक में सवाल पूछने के दौरान दो पक्ष आपस में भीड़ गए। गंज थाने में पहुंचकर एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में अपराध कायम कर मामले को जांच में लिया है। मिली जानकारी के अनुसार शंकरनगर खम्हारडीह निवासी ब्रम्हसिंह मलिक 66 वर्ष पिता रघुवीर सिंह मलिक ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 20 दिसंबर को होटल ग्रांड राजपूताना तेलघानी नाका में यूपी वेन्चर प्राईवेट लिमिटेड की आमसभा बैठक में सवाल पूछने पर प्रार्थी की बेटी हिमांशु मलिक एवं बेटा परवीन कुमार मलिक के साथ गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देकर संजीव उपाध्याय 46 वर्ष पिता ओमप्रकाश उपाध्याय एवं विवेकचंद, यतेन्द्र सिंह, नरेन्द्र निवासी ग्राम महिलापुर थाना जलालपुर जिला जौनपुर निवासी यूपी ने मारपीट किया। 


इसी तरह 
ग्राम महिमापुर जलालपुर निवासी संजीव उपाध्याय 46 वर्ष पिता ओमप्रकाश उपाध्याय ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि प्रार्थी प्राईवेट लिमिटेड टीएमडी सरिया फैक्ट्री ग्राम नैनपुर सूरजपुर में डायरेक्टर के पद पर कार्यरत है। 20 दिसंबर को होटल ग्रैंड राजपूताना तेलघानी नाका में यूबी बेचर प्राईवेट लिमिटेड की शेयर धारकों की मीटिंग बुलाई थी। दोपहर 2.30 बजे ब्रम्हसिंह मलिक तथा उनकी लड़की हिमांशु मलिक व लड़का प्रवीण मलिक मीटिंग के दौरान आक्रोश में आकर गाली-गलौच कर मारपीट करने लगे। 

Share

Leave a Reply