नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर भाई की चाकू गोदकर हत्या, दो नाबालिग गिरफ्तार

बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर भाई की चाकू गोदकर हत्या, दो नाबालिग गिरफ्तार
Share

 नई दिल्ली। दिल्ली के पटेल नगर में बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर भाई की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने वाले दोनो आरोपी नाबालिग है जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्या की यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई।

पुलिस के मुताबिक, 17 साल का नाबालिग दिल्ली के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पूसा से पढ़ाई कर रहा था। शुक्रवार रात जब वह रोजाना की तरह कंप्यूटर क्लास से बाहर निकला तो घर के सामने उसकी दो लड़कों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और परिजनों की शिकायत पर आरोपियों की तलाश शुरू की।

 

मृतक के परिजनों का आरोप है कि बीते दिनों से इलाके के नाबालिग लड़के उनकी बेटी से छेड़छाड़ कर रहे थे। जिसका उनके बेटे ने विरोध किया तो उन लड़कों से उसका झगड़ा हो गया। इसी का बदला लेने नाबालिगों ने हत्या कर वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस ने मौके से सीसीटीवी फुटेज के आधार हत्या में शामिल नाबालिगों का पता लगाया और उनको पकड़ लिया। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 


Share

Leave a Reply