डेढ़ साल के मासूम बच्चे की निर्मम हत्या, पानी की टंकी में मिला शव....
कोटा : डेढ़ साल के मासूम की हत्या करने की खबर सामने आ रही है बच्चे का शव छत पर रखी पानी की टंकी से बरामद हुई है। परिजनों ने पुलिस को सूचना देने से पहले ही शव को दफना दिया था। मामला कोटा में सोमवार रात का है।
रामपुरा थाना क्षेत्र में रहने वाले मृतक अबीर के पिता इमरान नगर निगम में LDC है। इमरान ने बताया कि कर्बला इलाके में उसके 9 भाइयों का परिवार है। दो भाई एक मकान में रहते हैं। 7 भाई सामने वाले मकान में रहते हैं। सोमवार शाम साढ़े 5 बजे इमरान की पत्नी किचन में खाना बना रही थी। बच्चा खेल रहा था। इसी दौरान उसका बेटा अबीर गायब हो गया। परिजनों ने उसे तलाशा, लेकिन नहीं मिला। रात साढ़े 7 बजे मकान की दूसरी मंजिल पर रखी पानी की 500 लीटर की टंकी में अबीर का मिला।
परिजन मासूम को निकाल कर तुरंत हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मासूम के पिता ने सोमवार को पुलिस को कार्रवाई नहीं करने की बात कही। वहीं मंगलवार सुबह मामले की जांच की मांग को लेकर बच्चे के नाना के साथ आईजी को ज्ञापन दिया। नाना ने बच्चे की हत्या की आशंका जाहिर की है।
मृतक के नाना सईद ने बताया टंकी में पानी भरा हुआ था। गर्मी तेज होने कारण पानी गर्म हो रहा था। बच्चा घुटनों के बल चलता है। वो दो मंजिल की सीढ़ियों पर कैसे चढ़ा होगा? कैसे पानी की टंकी में गया होगा? टंकी की ऊंचाई 3 से साढ़े फीट है। ऊपर से ढक्कन भी लगा हुआ था। ये सब हत्या की ओर इशारा कर रहे हैं।
उन्होंने IG को ज्ञापन देकर मामले की जांच की मांग की है। CI हंसराज ने बताया की सोमवार शाम को साढ़े 6 बजे के आसपास की घटना बताई गई है। परिजनों ने कार्रवाई नहीं चाहने के संबंध में लिखित में दिया। परिजनों ने पानी में डूबने से मौत होना बताया था।







.jpeg)












