BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

BREAKING NEWS:साधु की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या

BREAKING NEWS:साधु की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या
Share

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के मुण्डाली थाना क्षेत्र के एक गांव बढला कैथवाड़ा में एक साधु की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि थाना मुंडाली के बढला कैथवाड़ा गांव में मंगलवार तड़के एक साधु की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम महाराज चंद्रपाल (50) था। हमलावर हत्या कर शव एक खाली मकान में रखकर फरार हो गए।


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जिले के कई आला अधिकारी डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इस बीच गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।


केशव कुमार के अनुसार परिजनों द्वारा दी गई तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कराया जाएगा और अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि फिलहाल, हमलावरों का पता लगाने के लिए डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम की मदद ली जा रही है।

 


Share

Leave a Reply