BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

BUDGET 2020 UPDATE : युवाओं के लिए 'निवेश मंजूरी प्रकोष्ठ' बनाने की घोषणा, जिससे युवाओं को नया उद्यम शुरू करने के लिए मदद मिलेगी

BUDGET 2020 UPDATE :  युवाओं के लिए 'निवेश मंजूरी प्रकोष्ठ' बनाने की घोषणा, जिससे युवाओं को नया उद्यम शुरू करने के लिए मदद मिलेगी
Share

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को संसद में मोदी सरकार 2 का दूसरा बजट पेश किया। बजट से जुड़ी हर जानकारी...
- सिनियर सिटीजन से जुड़ी योजनाओं के लिए 95 हजार करोड़।
- पिछड़े और आदिवासियों के लिए 85 हजार करोड़।
- अजजा के लिए 53 हजार करोड़ रुपए आवंटित।
- नेशनल हैरिटेज को बचाने के लिए अभियान चलाया जाएगा।
- इंडियन स्कूल ऑफ हैरिटेज की स्थापना करेंगे।
- 5 पुरातत्व केंद्रों को विकसित किया जाएगा।
- शिवसागर, हस्तिनापुर, धौलगिरी, राखीगढ़ी को विकसित करेंगे।
- 4 म्यूजियमों का जिर्णोद्धार करेंगे।
- रांची में ट्राइबल म्यूजियम बनाया जाएगा।

- युवाओं के लिए 'निवेश मंजूरी प्रकोष्ठ' बनाया जाएगा जो नया उद्यम शुरू करने के लिए उन्हें हर तरह की मदद करेगा।
- उद्योग एवं व्यापार के विकास के लिए ऑनलाइन कृषि मंडी ‘ई-नाम’ और सरकारी खरीद पोर्टल ‘जेम’ के लिए 2020-21 में 27,300 करोड़ रुपए आवंटित।
- तेल की खोज के लिए निजी कंपनियों को प्रोत्साहन।
- प्राइवेट सेक्टर की मदद से डेटा सेंटर पार्क बनाएंगे।
- 1 लाख ग्राम पंचायतों को भारत नेट कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा। इसके लिए 6000 करोड़ का आवंटन।
- नए स्टार्टअप के लिए फंडिंग करेगी सरकार।

- मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड ट्रेन का काम आगे बढ़ाया जाएगा। बेंगलुरू उप-नगरीय रेलगाड़ी परियोजना में केंद्र सरकार 20 प्रतिशत शेयर पूंजी लगाएगी।
- तेजस जैसी ट्रेन PPP मॉडल पर चलाएंगे।

- PPP मॉडल पर 150 नई ट्रेनों का प्रस्ताव।
- 550 स्टेशनों पर वाईफाई शुरू करने का ऐलान।
- 27000 किमी रेल लाइन का विद्युतिकरण हुआ।
- रेलवे ट्रेक के साथ सोलर पॉवर प्लांट भी लगाएंगे।

- नदियों से जुड़े शहरों का विकास करेंगे। इन शहरों में विकास के लिए अर्थ गंगा योजना।
- दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे 2023 तक पूरा होगा।
- अगले 5 साल में इंफ्रास्ट्रक्चर पर 100 लाख करोड़ खर्च।
- नेशनल लॉजिस्टिक पॉलिसी लाएगी सरकार।

- वर्ष 2020-21 में 11,500 करोड़ रुपए हर घर जल योजना के लिए दिए जाएंगे।
- देश में 5 नए स्मार्ट सिटी बनाए जाएंगे।
- नेशनल टेक्सटाइल मिशन को मंजूरी।
- भारत के युवा नौकरी के अवसर पैदा करना चाहते हैं।
- नेशनल मोबाइल मैन्यूफैक्चरिंग स्कीम का ऐलान।
- हाई इंशोरेंस के लिए निर्भीक योजना को मंजूरी।
-
नाबार्ड पुनर्वित्त योजना का विस्तार किया जाएगा, 2020-21 के लिये 15 लाख करोड़ रुपये के कृषि ऋण का लक्ष्य
-
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट के दौरान एक शेर पढ़ा;
'हमारा वतन खिलते शालीमार बाग जैसा, हमारा वतन डल झील में खिलते कमल जैसा, नौजवानों के गर्म खून जैसा, मेरा वतन, तेरा वतन, हमारा वतन-दुनिया का सबसे प्यारा वतन।'

-

नई शिक्षा नीति का ऐलान जल्द।

- बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओं के नतीजे उम्मीद से बेहतर, शिक्षा में लड़कियों की भागीदारी दुनिया में सबसे ज्यादा बढ़ी।
- डिप्लोमा के लिए मार्च 2021 तक 150 नए संस्थान।
- एजुकेशन सेक्टर के लिए FDI लाया जाएगा।
- राष्‍ट्रीय पुलिस यूनिवर्सिटी और फारेंसिकी यूनिवर्सिटी का प्रस्ताव।
- 3000 स्किल डेवलपमेंट सेंटर। कौशल विकास के लिए 3000 करोड़ रुपए आवंटित।
- 99300 करोड़ शिक्षा क्षेत्र पर खर्च होंगे।
- PPP मॉडल पर मेडिकल कॉलेज खुलेंगे।


- रोजगार देने वाली शिक्षा पर जोर।
- गरीब छात्रों के लिए ऑनलाइन डिग्री कार्यक्रम।
- स्टडी इन इंडिया कार्यक्रम की शुरुआत।


- टीयर 2 और टीयर 3 शहरों में अस्पताल खुलेंगे।
- 2024 तक देश के सभी जिलों में जन औषधि केंद्र।

- मिशन इंद्रदनुष का विस्तार, 12 बिमारियों का कवरेज।
- टीबी हारेगा, देश जीतेगा योजना की शुरुआत।
- सागर किसान योजना की शुरुआत।
- पीएम जनआरोग्य योजना से 29 हजार अस्पताल जुड़े।
- स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए 69 हजार करोड़ का फंड।
- स्वच्छ भारत मिशन के लिए 12300 करोड़ का आवंटन।

- जिला अस्पतालों में अब मेडिकल कॉलेज बनाने की योजना भी बनाई जाएगी.

- लोकल बॉडी में काम करने के लिए युवा इंजीनियर्स को इंटर्नशिप की सुविधा दी जाएगी।
- उच्च शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए सरकार काम कर रही है, दुनिया के छात्रों को भारत में पढ़ने के लिए सुविधाएं दी जाएंगी।
- भारत के छात्रों को भी एशिया, अफ्रीका के देशों में भेजा जाएगा।
- डॉक्टरों के लिए एक ब्रिज प्रोग्राम शुरू किया जाएगा, ताकि प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टरों को प्रोफेशनल बातों के बारे में सिखाया जा सके
- किसानों के लिए 16 सूत्रीय प्लान।
- अंतरराष्‍ट्रीय रूट पर कृषि उड़ान शुरू करने का ऐलान।
- किसानों के लिए वेयर हाउस बनाएगी सरकार।
- किसान रेल चलाएगी मोदी सरकार।
- 2025 तक दूध उत्पादन दोगुना करने का लक्ष्य।
- किसानों के लिए कुसुम योजना। 20 लाख किसानों को मिलेगा सोलर पंप।

- अन्नदाता को ऊजा दाता बनाएगी सरकार।
- पानी की कमी वाले 16 जिलों में विशेष प्लान।
- कृषि उड़ान योजना की भी शुरुआत करेंगे।
- दूध, मांस, मछली के लिए किसान रेल योजना, खराब नहीं पदार्थ।
- इंटीग्रेटेड फार्मिंग सिस्टम को बढ़ावा देंगे।

- बजट का फोकस गांव, गरीब और किसान।
- बजट पेश होते ही शेयर बाजार में बढ़त, सेंसेक्स 100 पाइंट ऊपर।
- अप्रैल में आएगा GST का आसान वर्जन। इससे छोटे व्यापारियों को आसानी होगी।
- हम देश की उम्मीदों पर खरे उतरना चाहते हैं।

- हमारा वतन डल झील में तैरते कमल जैसा है भारत।
- निमला सीतारमण ने कश्मीरी में पढ़ी कविता।
- हम अर्थव्यवस्था को रफ्तार देना चाहते हैं।
- शिक्षा, स्वास्थ्य पर हमारा जोर।
- बजट में 3 चीजों का खास ध्यान रखा गया।


- 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने का लक्ष्य।
- 6.11 करोड़ किसानों के लिए बीमा योजना।
- पीएम किसान योजना से किसानों को लाभ।

- मछली पालन पर भी ध्यान देने की जरूरत।
- हम देश की उम्मीदों पर खरे उतरना चाहते हैं।
- हमारा वतन डल झील में तैरते कमल जैसा है भारत।
- निमला सीतारमण ने कश्मीरी में पढ़ी कविता।
- हम अर्थव्यवस्था को रफ्तार देना चाहते हैं।

- GST लागू होने के बाद दूसरे कई तरह के करों में कमी।
- धीरे धीरे GST की दरों में स्थिरता आ रही है।
- इनोवेशन की दिशा में सरकार ने काम किया।
- कर्ज घटाने की दिशा में काम किया।

- देश में सभी लोगों को सस्ता घर मुहैया कराएंगे।
- हमारी सरकार ने महंगाई दर पर काबू पाया।
- बजट में गरीब तबके का ध्यान।
- 284 अरब डॉलर का विदेशी निवेश आया।
- सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास हमारा मंत्र।


- अरुण जेटली जीएसटी के शिल्पकार।
- जीएसटी की वजह से इंस्पेक्टर राज को खत्म किया है

- देश हमारी आर्थिक नीति पर भरोसा करे।
- हमने 60 लाख नए करदाताओं को जोड़ा।
- हमने इंस्पेक्टर राज खत्म कर दिया।
- बजट देश की उम्मीदों को पूरा करने वाला।
- GST लागू करना ऐतिहासिक फैसला।
- युवाओं को रोजगार देने की कोशिश करेंगे।
- देश की जनता ने हमें विकास के लिए चुना है।
- लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी की सरकार को बहुमत मिला।
- 2019 के चुनाव नतीजे हमारी नीतियों पर मिले जनादेश हैं।
- हमने देश के लिए सबकुछ स‍मर्पित कर दिया।
- जीएसटी देश के लिए ऐतिहासिक कदम।
- समुचित विकास के लिए हमने काम किए हैं।
- इच्छा, आकांक्षा को पूरा करने वाला बजट।
- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में पेश किया बजट।
 


Share

Leave a Reply