छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 24 फरवरी से 1 अप्रैल तक, नोटिफिकेशन हुआ जारी...
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 24 फरवरी से प्रारंभ हो जाएगा। इस दौरान सत्र के मध्य में कई पर्व और त्योहार भी आएगा। विधानसभा का बजट सत्र 01 अपै्रल तक चलेगा।
छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के लिए नोटिफिकेशन जारी हो गया है। इस वर्ष विधानसभा का बजट सत्र 24 फरवरी से प्रारंभ होकर 01 अपै्रल तक चलेगा। विधानसभा सचिवालय से जुड़े सूत्रों का कहना है कि बजट सत्र की तैयारियां काफी हद तक पूरी हो चुकी हैं और कुछ तैयारियां अंतिम चरणों में है। अब तक यह होता आया है कि बजट सत्र तय समयावधि तक कभी नहीं चला है। विभागों पर चर्चा समाप्त होने के कुछ दिनों बाद ही सत्र समाप्ति की घोषणा होती आई है। लेकिन अब राज्य में कांग्रेस की सरकार है, देखने वाली बात होगी कि इस बार बजट सत्र किस तरह से संचालित होता है।







.jpeg)












