BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बैंक ऑफ इंडिया में निकली बंपर भर्ती, इच्छुक युवा कर सकते है आवेदन, जाने पूरा प्रोसेस

बैंक ऑफ इंडिया में निकली बंपर भर्ती, इच्छुक युवा कर सकते है आवेदन, जाने पूरा प्रोसेस
Share

नई दिल्ली, बैंक में जॉब करने वाले उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर आया है। दरअसल, बैंक ऑफ इंडिया ने क्रेडिट ऑफिसर, आईटी ऑफिसर और रिस्क मैनेजर समेत 594 पदों पर बंपर भर्तियां निकाली है। जिसमें ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन वाले इच्छुक उम्मीदवार आनलाइन आवेदन कर सकते है। वहीं कुछ फिल्ड में अनुभव मांगा गया है। इस बारे में हालही में नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 26 अप्रैल से शुरू हो चुकी है।
भर्ती से संबंधित महत्वपूर्ण तारीखें
आवेदन शुरू होने की तारीख- 26 अप्रैल 2022
आवेदन की अंतिम तारीख- 10 मई 2022
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख- 10 मई 2022
भर्ती परीक्षा की तारीख- फिलहाल जारी नहीं हुई
शैक्षणिक योग्यता
अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। इकोनॉमिस्ट और स्टैटिसटिशियन के पदों पर संबंधित स्ट्रीम से मास्टर डिग्री और 4 साल के अनुभव वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। रिस्क मैनेजर के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित फील्ड में 3 साल का अनुभव और सर्टिफिकेट होना चाहिए। क्रेडिट ऑफिसर, टेक्निकल अप्रेजल और आईटी ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित फील्ड में इंजीनियरिंग की डिग्री और कुछ सालों का अनुभव होना चाहिए।
उम्र सीमा और आवेदन शुल्क
इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए। अलग-अलग पदों के हिसाब से उम्र सीमा भी अलग-अलग है। इस बारे में ज्यादा जानकारी आपको नोटिफिकेशन में मिल जाएगी। आवेदन शुल्क की बात करें तो जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के अभ्यर्थियों को 850 रुपये जमा करने होंगे। एससी, एसटी और दिव्यांगों के लिए आवेदन शुल्क 175 रुपये है।
ऐसे करें आवेदन
इन पदों पर आवेदन करने के लिए योग्य उम्मीदवारों को सबसे पहले बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट https://bankofindia.co.in पर जाना होगा। यहांं Career के सेक्शन में इस भर्ती का नोटिफिकेशन मिल जाएगा, जिसमें भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई है। यहां आपको आवेदन का लिंक भी मिल जाएगा।

 


Share

Leave a Reply