छत्तीसगढ़ मंत्रालय में निकली बंपर भर्ती, 8वीं पास युवा भी कर सकते है आवेदन, नोटिफिकेशन जारी
नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है।छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने मंत्रालय में चपरासी की भर्ती के लिए आवेदन मंगाए हैं। छत्तीसगढ़ मंत्रालय में कुल 80 पदों पर भर्ती होगी। इसके लिए लोक सेवा आयोग ने नोटिफिकेशन जारी किया है। बता दें कि पहली बार लोक सेवा आयोग ने चपरासी की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।
इस तारीख से करें अप्लाई
मंत्रालय में चपरासी की भर्ती के लिए पहली बार छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने विज्ञापन जारी किया है। 80 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 8 जून से शुरू हो जाएगी, जो 2 जुलाई तक चलेगा। इच्छुक उम्मीदवार लोक सेवा आयोग के ऑफिशियल वेबसाइट https://www.psc.cg.gov.in/ में जाकर आसानी से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
नोटिफिकेशन देखने के लिए इसे क्लीक करे







.jpeg)












