BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

रात में लड़की के घर प्रपोज करने पहुंचा आशिक, मना किया तो जिंदा जला दिया,जानिए कहा हुई ये घटना ...

रात में लड़की के घर प्रपोज करने पहुंचा आशिक, मना किया तो जिंदा जला दिया,जानिए कहा हुई ये घटना ...
Share

 कोच्चि. केरल (Kerala) में कोच्चि से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां गुरुवार तड़के एक शख्स ने 17 वर्षीय लड़की को कथित तौर पर जिंदा जला डाला. पुलिस (Police) ने बताया कि जब लड़की ने आरोपी के प्यार (Love) का प्रस्ताव ठुकरा दिया तो उसने इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया. वह उससे प्यार करने का दावा करता था. आग लगने से खुद की भी मौत हो गई.


पुलिस (Police) के मुताबिकि आरोपी मिधुन भी आग की चपेट में आ गया और उसकी भी मौत हो गई. यह घटना इंफो पार्क थानक्षेत्र के कक्कानाड के अथानी की है. पुलिस के अनुसार, बारहवीं क्लास में पड़ने वाली छात्रा के ऊपर आरोपी ने पेट्रोल डाला और आग लगा दी. पुलिस को संदेह है कि युवक लड़की को आग लगाने के बाद अपनी जान देने के लिए उसके गले लग गया.

रात में लड़की के घर पहुंचा था युवक


आरोपी से अपनी बेटी को बचाने की कोशिश में लड़की के पिता शालान झुलस गए. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी मिधुन रात में सवा बारह बजे लड़की के घर पहुंचा. जब लड़की के पिता ने दरवाजा खोला तो उसने लड़की से मिलने की मांग की लड़की के बाहर घर से बाहर आते ही आरोपी ने उसके ऊपर पेट्रोल डाल कर आग लगा दी. पड़ोसियों द्वारा सूचना देने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची. लेकिन अस्पताल ले जाए जाने पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया.


Share

Leave a Reply