BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

खाई में जा गिरी पर्यटकों से भरी बस, 27 लोगों की हुई मौत 39 अन्य घायल

 खाई में जा गिरी पर्यटकों से भरी बस, 27 लोगों की हुई मौत 39 अन्य घायल
Share

जकार्ता। इंडोनेशिया के जावा द्वीप में पर्यटकों की एक बस के खाई में गिर जाने से उसमें सवार कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई और 39 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस और बचावकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

स्थानीय पुलिस प्रमुख एको प्रासेत्यो रोब्बियांतो ने बताया कि यह बस पश्चिमी जावा के सुबांग शहर से इस्लामी माध्यमिक स्कूल के छात्रों और उनके अभिभावकों के समूह को बुधवार को प्रांत के तासिकामलय जिले में एक तीर्थस्थल पर लेकर जा रही थी, तभी यह हादसा हुआ।
 
उन्होंने बताया कि सुमेदांग जिले में ढलान वाले इस इलाके में चालक बस को नियंत्रित नहीं कर पाया और बस 20 मीटर गहरी खाई में गिर गई।
रोब्बियांतो ने बताया कि पुलिस हादसे के कारण का पता लगाने की कोशिश कर रही है, लेकिन इस दुर्घटना में जीवित बचे लोगों का कहना है कि वाहन के ब्रेक खराब हो गए थे।

बांदुंग तलाश एवं बचाव एजेंसी प्रमुख देदेन रिदवांसाह ने बताया कि 27 मृतकों के शवों और 39 घायलों को एक अस्पताल और एक निकटवर्ती स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है।

उन्होंने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बस में फंसे एक व्यक्ति को बृहस्पतिवार सुबह मलबे से बाहर निकाला गया। रिदवांसाह ने बताया कि 13 घायलों की हालत गंभीर है और मृतकों में बस चालक भी शामिल है।

इंडोनेशिया में सुरक्षा के खराब मानकों एवं बुनियादी ढांचे के अभाव के कारण सड़क दुर्घटनाएं अकसर होती रहती है। सुमात्रा द्वीप में दिसंबर 2019 में एक यात्री बस के 80 मीटर गहरी खाई में गिर जाने से 35 लोगों की मौत हो गई थी। इसी प्रकार, 2018 की शुरुआत में पश्चिमी जावा में बस के पहाड़ी से गिर जाने से 27 लोगों की मौत हो गई थी।
 

Share

Leave a Reply