BIG BREAKING : उत्तरकाशी में यात्रियों से भरी बस गिरी खाई में, 6 लोगों के शव बरामद, बस में 28 लोग थे सवार, बचाव कार्य जारी
नई दिल्ली | यमुना घाटी में यात्रियों की बस खाई में गिरने से 22 लोगों की मौत हो गई है. यह बस करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिरी है. सूचना मिलने पर मौके पर एसडीआरएफ के जवानों को राहत वचाब कार्य पर लगाया गया है. एसपी अर्पण यधुवंशी ने बताया कि डामटा से तकरीबन 2 किलोमीटिर नौगांव की तरफ ये हादसा हुआ है. बस में सवार यात्री जिला पन्ना मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं. तीन एंबुलेंस स्पॉट पर पहुंच गई है. राहत बचाव कार्य जारी है.
Uttarakhand | A bus carrying 28 pilgrims from Panna district in Madhya Pradesh fell into a gorge near Damta in Uttarkashi district. Bodies of 6 people recovered while 6 injured have been sent to the hospital. Police & SDRF on the spot: DGP Ashok Kumar
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 5, 2022
जानकारी के अनुसार बस में 28 से 29 लोग सवार थे. चार से पांच लोग गंभीर रुप से घायल बताये जा रहे है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मुख्य सचिव सुखबीर सिंह संधु ने सभी अधिकारियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं. सभी यात्री मध्यप्रदेश के बताए जा रहे हैं. सभी यात्री यमुनोत्री से दर्शन करके लौट रहे थे. बताया जा रहा है कि डामटा जो कि हिमाचल-उत्तराखंड के बॉर्डर के पास का एरिया है वहां पर ये हादसा हुआ है.
एसपी अर्पण यधुवंशी ने दी ये जानकारी
सूचना मिलने पर मौके पर एसडीआरएफ के जवानों को राहत वचाब कार्य पर लगाया गया है. एसपी अर्पण यधुवंशी ने बताया कि डामटा से तकरीबन 2 किलोमीटिर नौगांव की तरफ ये हादसा हुआ है, बस में सवार यात्री जिला पन्ना मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं. तीन एंबुलेंस स्पॉट पर पहुंच गई है. राहत बचाव कार्य जारी है. जानकारी के अनुसार बस में 28 से 29 लोग सवार थे. चार से पांच लोग गंभीर रुप से घायल बताये जा रहे है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.







.jpeg)












