BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

BIG BREAKING : व्यापारी नीरज कोठारी हत्याकांड का हुआ खुलासा, हत्या का कारण जान आप रह जायेंगे दंग, मामला निकला गे ट्राएंगल का

BIG BREAKING : व्यापारी नीरज कोठारी हत्याकांड का हुआ खुलासा, हत्या का कारण जान आप रह जायेंगे दंग, मामला निकला गे ट्राएंगल का
Share

रायसेन। प्रदेश में व्यापारी नीरज कोठारी की हत्या मामले का खुलासा हो गया है | खुलासे में हत्या का कारण गे ट्राएंगल बताया जा रहा है | दरअसल, मामला रायसेन जिले के औबेदुल्लागंज का है जहां दो गे ने मिलकर तीसरे गे कपड़ा व्यापारी नीरज कोठारी (45) का मर्डर कर दिया | कोठारी ने 17 साल के लड़के के साथ अप्राकृतिक संबंध बनाए थे, जिसमें कोठारी के द्वारा नाबालिग के साथ कुकर्म का वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी जा रही थी, जिसके बाद घटना घटित हुई |

क्या है पूरा मामला
व्यापारी नीरज कोठारी का गे नाबालिग दोस्त पहले से एक दोस्त मनोज कटारे के साथ भी रिलेशनशिप में था, जिसके बाद नाबालिग के दोस्त मनोज को कोठारी के संबंध और ब्लैकमेलिंग का पता चला तो उसने हत्या की साजिश रची | इसके बाद जब 16 फरवरी की रात 9.30 बजे नीरज ने नाबालिग को मिलने बुलाया‎ तब नाबालिग ने मनोज को भी सारी बात बताई | मनोज भी नाबालिग के पीछे-पीछे गया, जिसके बाद दोनों ने मिलकर बिजनेसमैन का गला दबाया बाद में उसके हाथ की नस काट दी और गले पर चाकू से वार करते हुए उसे मौत के घाट उतार दिया | आरोपी शव वहीं झाड़ियों में फेंककर मृतक की स्कूटी व मोबाइल लेकर भाग गए थे | पुलिस ने मोबाइल नंबर ट्रैस कर आरोपियों को भोपाल नादरा‎ बस स्टैंड से दबोचा है |

झाड़ियों से बरामद हुआ शव
17 फरवरी को औबेदुल्लागंज व्यापारी नीरज कोठारी के पिता देवेंद्र कोठारी ने पुलिस थाने में बेटे की गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, इसके बाद से ही, एसडीओपी मलकीत सिंह के साथ चार थानों की पुलिस टीम नीरज की तलाश में जुटी हुई थी | बाद में नीरज का शव शुक्रवार सुबह होशंगाबाद रोड स्थित शगुन वाटिका मैरिज गार्डन के पीछे झाड़ियों में मिला था | फिलहाल, पुलिस ने हत्या मामले में मनोज कटारे और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है |

वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी
मामले में एडिशनल एसपी अमृत मीणा का कहना है कि, आरोपी मनोज कटारे और नाबालिग स्टेशन रोड पिपलिया में नमकीन की दुकान पर काम करते थे और तब से ही दोनों रिलेशनशिप में थे | व्यापारी नीरज कोठारी का भी दुकान पर आना-जाना था, जब नीरज को पता लगा कि नाबालिग और मनोज रिलेशन में हैं तो वह भी नाबालिग को अपने पास बुलाने लगा, उसके साथ कुकर्म के वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने लगा | जिसके बाद घटना घटित हुई |

 


Share

Leave a Reply