युवती का रास्ता रोककर युवक ने की सरेराह अश्लील हरकत, मामला दर्ज
भोपाल। कोहेफिजा पुलिस ने एक युवती की रिपोर्ट पर युवक के खिलाफ रास्ता रोककर छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, इलाके में रहने वाली 27 वर्षीय युवती की पहचान मूसा नामक युवक से थी। दोनों दोस्त थे, लेकन एक साल से युवती ने उससे दूरी बना ली थी। इसके बाद से वह उसे परेशान कररहा था। युवती काम से जा रही थी, तभी करबला के पास मूसा ने उसे रोक लिया और साथ चलने का दबाव बनाया।







.jpeg)












