नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

प्रोटोकॉल तोड़कर केंद्रीय मंत्री ने बचाई विमान में बीमार मरीज की जान, पीएम मोदी ने की सराहना

प्रोटोकॉल तोड़कर केंद्रीय मंत्री ने बचाई विमान में बीमार मरीज की जान, पीएम मोदी ने की सराहना
Share

मंत्री से पहले हम डॉक्टर हैं, ऐसा कहकर प्रोटोकॉल तोड़ा और फ्लाइट में साथ जा रहे व्यक्ति की केंद्रीय अर्थराज्यमंत्री डॉक्टर भागवत कराड ने जान बचा ली. उनकी इस कर्तव्यपरायणता को देखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उनके मुरीद हो गए और ट्वीट कर तारीफ की. पीएम ने लिखा आप हमेशा दिल के डॉक्टर हैं, आप मेरे सहयोगी हैं ये सुखद है.
प्रोटोकॉल तोड़कर मंत्री ने बचाई मरीज की जान
सोमवार, 15 नवंबर को इंडिगो एयरलाइन्स की फ्लाइट से केंद्रीय अर्थराज्यमंत्री डॉक्टर भागवत कराड दिल्ली से मुंबई जा रहे थे. उनकी पीछे की सीट 12A पर यात्रा कर रहे एक यात्री की अचानक तबियत खराब हो गई. क्रू मेंबर्स ने मदद की अपील की, जिसे सुनते ही केंद्रीय अर्थराज्यमंत्री डॉक्टर भागवत कराड ने एक भी क्षण का विलम्ब किये बिना मिनिस्ट्रियल प्रोटोकॉल की परवाह न करते हुए उस यात्री का इलाज किया और उसकी जान बचा ली. ऐसा कर उन्होंने साबित कर दिया कि अब भी भगवान धरती पर डाक्टर के रूप में बसते हैं.
इंडिगो ने मंत्री कराड की सराहना की है और ट्वीट कर लिखा है कि अपने कर्तव्यों को बिना रुके पूरा करने के लिए MoS के प्रति हमारी हार्दिक कृतज्ञता और हम दिल से उनकी ईमानदारी से प्रशंसा करते हैं. मंत्री ने विमान में एक साथी यात्री की. इस मदद के लिए आपका स्वैच्छिक समर्थन हमेशा इतना प्रेरणादायक है.
प्रधानमंत्री मोदी ने की सराहना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी केंद्रीय मंत्री डाक्टर कराड के इस काम की सराहना की है.
पीएम के ट्वीट के लिए केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया है और कहा कि आपकी ही दिखाई राह ‘सेवा और समर्पण’ के जरिए देश और जनता की सेवा का अनुसरण कर रहा हूं।

 


Share

Leave a Reply