BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

इन कामों को करने से शत्रु होता है मजबूत, समय आने देता है परेशानी

इन कामों को करने से शत्रु होता है मजबूत, समय आने देता है परेशानी
Share

चाणक्य नीति के अनुसार हर सफल व्यक्ति के शत्रु होते हैं. जो आपकी तरक्की में बाधा पैदा करने की कोशिश करते हैं. शत्रु को कभी कमजोर समझने की गलत नहीं करनी चाहिए. आचार्य चाणक्य के अनुसार शत्रु दो प्रकार के होते हैं. पहले वे जो दिखाई देते हैं, जिन्हें आप देख सकते हैं. दूसरे शत्रु वे होते हैं जो दिखाई नहीं देते हैं और अक्सर छिप कर हमला करते हैं. चाणक्य के मुताबिक दोनों ही शत्रु खतरनाक होते हैं और मौका पाकर हमला करते हैं. इसलिए व्यक्ति को सदैव सतर्क रहना चाहिए. चाणक्य के अनुसार शत्रु कभी हानि न पहुंचा सके, इसके लिए इन बातों का ध्यान रखना चाहिए.
स्वयं की छवि को बेहतर बनाएं-

चाणक्य नीति कहती है कि व्यक्ति को स्वयं की छवि को लेकर सर्तक रहना चाहिए. छवि खराब होने पर शत्रु इसका सबसे अधिक लाभ उठाता है. लोगों के मध्य छवि नकारात्मक बनने लगती है तो शत्रु हानि पहुंचाने के लिए सक्रिय हो जाते हैं.
अहंकार से दूर रहें-
चाणक्य नीति कहती है कि अहंकार सबसे बड़ा शत्रु है. इससे दूर रहना चाहिए. अहंकार करने वाले व्यक्ति का पतन बहुत जल्द होता है. इसलिए अहंकार कभी नहीं करना चाहिए.
विनम्रता का परिचय दें-
चाणक्य नीति कहती है कि शत्रु को यदि पराजित करना है तो अच्छे गुणों को विकसित करना चाहिए. विनम्रता भी एक ऐसा ही गुण है. विनम्रता से शत्रु भी घबराते हैं. विनम्र व्यक्ति को हर स्थान पर सम्मान प्राप्त होता है. विनम्र व्यक्ति सभी के प्रिय होते हैं. विनम्रता एक श्रेष्ठ गुण है. विनम्र व्यक्ति संकट आने पर नहीं घबराते हैं और उनका डटकर मुकाबला करते हैं और विजय प्राप्त करते हैं.

 


Share

Leave a Reply