नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

सीए परीक्षा मामले की सुनवाई 10 जुलाई तक स्थगित

सीए परीक्षा मामले की सुनवाई 10 जुलाई तक स्थगित
Share

नईदिल्ली। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया(आईसीएआई) ने उच्चतम न्यायालय को गुरुवार को बताया कि कुछ राज्यों में कोरोना महामारी की विभीषिका के मद्देनजर चार्टर्ड अकाउंटेंसी (सीए) की परीक्षाओं के आयोजन में कुछ दिक्कतें आ रही हैं। आईसीएआई के आग्रह पर न्यायालय ने मामले की सुनवाई 10 जुलाई तक स्थगित कर दी। आईसीएआई की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता रामजी श्रीनिवासन ने न्यायमूर्ति ए एम खानविलकर, न्यायमूर्ति दिनेश माहेश्वरी और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की खंडपीठ को बताया कि आईसीएआई, सीए परीक्षाओं के 29 जुलाई से आयोजन की संभाव्यता तलाशने को लेकर सभी राज्य सरकारों से सम्पर्क कर रही है।

श्रीनिवासन ने दलील दी कि देशभर में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है और आईसीएआई यह जानकारी जुटा रही है कि क्या सीए की परीक्षाएं आयोजित की जा सकती हैं या नहीं। उन्होंने इसे लेकर कुछ समय और दिये जाने की न्यायालय से मांग की और न्यायमूर्ति खानविलकर ने मामले की सुनवाई के लिए 10 जुलाई की तारीख मुकर्रर की। अनुभा श्रीवास्तव सहाय एवं अन्य ने सीए परीक्षा में आईसीएआई की 'ऑप्ट-आउटÓ योजना को चुनौती दी है। याचिकाकर्ता ने 29 जुलाई से 16 अगस्त के बीच आईसीएआई की ओर से आयोजित होने वाली सीए की परीक्षा को लेकर ऑप्ट आउट विकल्प निरस्त करने की मांग की है।

Share

Leave a Reply