BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

कैबिनेट मंत्री के पीए की हुई छुट्टी, जानें पूरा मामला ...

कैबिनेट मंत्री के पीए की हुई छुट्टी, जानें पूरा मामला ...
Share

रायपुर : शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम के पीए की छुट्टी कर दी गई है। बुधवार को राज्य सरकार ने स्कूल शिक्षा और आदिम जाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम की निजी स्थापना में फेरबदल किया है। मंत्री के निजी सचिव अजय सोनी की वहां से हटाकर उद्योग विभाग से केके राठौर को मंत्री का विशेष सहायक बनाकर तैनात किया गया है।

बता दें कि कांग्रेस विधायक पिछले कुछ महीनों से स्कूल शिक्षा मंत्री के निजी स्टाफ पर भड़के हुए थे। अक्टूबर में ही कांग्रेस विधायक बृहस्पत सिंह ने मंत्री और उनके स्टाफ पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। उस समय कोई कारवाई नहीं हुई। लेकिन विधायक इसके खिलाफ लामबंद रहे।

बता दें कि अजय सोनी मूल रूप से स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी हैं। वे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रायपुर के कार्यालय में पदस्थ थे। लेकिन, मंत्री के यहां से हटाने के बाद उनकी सेवाएं सीएमएचओ ऑफिस को देने की जगह आदिम जाति विकास विभाग को सौंप दी गई हैं। आदिम जाति विकास विभाग उनका क्या उपयोग करेगा यह अभी तय नहीं हुआ है। 


Share

Leave a Reply