BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

केबिनेट सचिव ने मुख्य सचिवों से राज्यों में कोरोना वायरस को लेकर जन स्वास्थ्य पर वीडियो कॉन्फ्रेंस से की समीक्षा

केबिनेट सचिव ने मुख्य सचिवों से राज्यों में कोरोना वायरस को लेकर जन स्वास्थ्य पर वीडियो कॉन्फ्रेंस से की समीक्षा
Share

रायपुर भारत सरकार के केबिनेट सचिव श्री राजीव गौबा ने आज दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए देश के सभी राज्यों के मुख्य सचिवोें और स्वास्थ्य सचिवों की बैठक लेकर कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण से जन स्वास्थ्य पर प्रभाव को लेकर विस्तार से राज्यवार समीक्षा की। केबिनेट सचिव ने राज्यों के ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा से ज्यादा स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने और स्वास्थ्य सेवाओं के अपग्रेडेशन पर विशेष बल दिया है। उन्होंने मुख्य सचिवों से आगामी माहो में कोविड-19 के रोकथाम, बचाव और इलाज के लिए चुनौतिपूर्ण काम करने को कहा है। उन्होंने कोविड-19 के संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए समुदाय में जागरूकता लाने के लिए विशेष प्रयास करने कहा है। केबिनेट सचिव ने सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाकर जाने सोशल और फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए कहा है। संक्रमण के लक्षण दिखने पर तत्काल स्वास्थ्य परीक्षण और इलाज करने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। केबिनेट सचिव ने राज्यों में प्राईवेट लेबोटरीस में कोरोना जांच सुविधाएं बढ़ाने पर जोर दिया है। उन्होंने सभी अस्पतालों में कोरोना के इलाज के लिए आने वाले लोगों को सही जानकारी देने की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा अस्पताल में पहूँचने वाले मरीजों का शीघ्र एवं सही इलाज की समुचित व्यवस्था करने को कहा है।
केबिनेट सचिव ने अधिकारियों से अस्पतालों में जन स्वास्थ्य को लेकर सर्तकता एवं संवेदनशीलता से सभी बीमारियों का तुरंत इलाज हो, ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। केबिनेट सचिव ने क्वारेंटीन सेंटरों में समुचित व्यवस्था, जिलों में कोविड अस्पताल, प्राईवेट अस्पतालों में कोरोना के इलाज, प्रवासी श्रमिकों को रोजगार देने की व्यवस्था सार्वजनिक यातायात में सावधानी सहित अन्य मुद्दों पर मुख्य सचिवों से व्यापक विचार-विमर्श किया। उन्होंने अस्पतालों में आक्सीजन सप्लाई, पीपीई किट, डॉक्टर, स्टॉफ एवं नर्सिंग सेवाओं की क्षमता बढ़ाने पर भी जोर दिया है। श्री गौवा ने अधिकारियों से कहा है कि संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए सभी के सहयोग से प्रभावी नियंत्रण जरूरी है। उन्होंने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रालयों के अधिकारियों में बेहतर समन्वय रखने की भी बात कही। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में छत्तीसगढ़ से स्वास्थ्य सचिव श्रीमती निहारिका बारिक सिंह और नगरीय विकास विभाग के सचिव सुश्री अलरमेल मंगई डी भी शामिल हुई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में भारत शासन के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी भाग लिया।


Share

Leave a Reply