CAF के जवान ने कैम्प में अपने साथियों के साथ खुद पर चलाई गोली, 1 जवान की मौत 1 गंभीर रूप से घायल, जाने कहा कि है ये खबर
बीजापुर । बीजापुर जिले के फरसेगढ़ थाना क्षेत्र से एक खबर सामने आ रही है । बताया जा रहा है कि फरसेगढ़ CAF कैम्प के जवान ने अपने साथी जवानों पर गोली चला दी है । इस घटना में एक जवान की मौत हो गई है और एक जवान घायल है। इस घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बस्तर आईजी पी. सुंदरराज ने घटना की पुष्टि की है, नोंरी मिली है की जवानों के बीच विवाद की स्थिति पैदा होने के बाद आरोपी जवान दयाशंकर शुक्ला ने अपने सर्विस रायफल से दो जवानों पर गोली चला दी और खुद को भी गोली मार ली । जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घायल जवानों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है। इस घटना के बाद जवानों में अफरातफरी मच गई है। इस घटना में जवान रविरंजन सिंह की मौत हो गई है, और जवान मो. शकील और दया शंकर शुक्ला घायल हैं।







.jpeg)












