BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

घर से बुलाकर दोस्तों ने कर दी युवक की हत्या, 6 दिन बाद भी शव नहीं मिलने पर जमकर बवाल

घर से बुलाकर दोस्तों ने कर दी युवक की हत्या, 6 दिन बाद भी शव नहीं मिलने पर जमकर बवाल
Share

पटना, पटनासिटी के मालसलामी थानाक्षेत्र के गाड़ीवान टोला मुहल्ले से रहस्मय ढंग से लापता अक्षय उर्फ रिंकू की हत्या कर शव को गंगा में फेंक दिया गया. दोस्तों ने इस घटना को अंजाम दिया. पिछले 6 दिन से शव की बरामदगी नहीं होने से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा मचाया. सैकड़ों की संख्या में लोगों ने सड़क पर उतर कर अशोक राजपथ को जामकर जमकर बवाल काटा. इस दौरान आक्रोशितों की पुलिस के साथ तीखी नोकझोंक भी हुई. बाद में विभिन्न थानों की पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराने की कोशिश की.

मालसलामी थानाक्षेत्र के गाड़ीवान टोला मोहल्ला निवासी अक्षय उर्फ रिंकू को बीते बुधवार की शाम उसके कुछ दोस्त उसे घर से बुलाकर अपने साथ ले गए और उसके बाद अक्षय अपना घर नहीं लौटा. परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कुछ भी अता पता नहीं चला तो थक हारकर परिजनों ने इस संबंध में मालसलामी थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी. 3 दिन पहले पूर्वी नंद गोला स्थित एक तालाब के पास से अक्षय का कपड़ा और बेल्ट पुलिस ने बरामद किया. वही रविवार देर शाम पुलिस ने सर्च ऑपरेशन के दौरान गंगा नदी से रिंकू का बाइक बरामद किया.

पुलिस ने इस मामले में रिंकू के एक दोस्त राहुल कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जेल भेजे गए आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर रिंकू की हत्या किए जाने की बात पुलिस के समक्ष स्वीकार किया है. हत्या का कारण आपसी विवाद बताया गया है. घटना के 6 दिन बीत जाने के बाद भी अब तक उर्फ रिंकू का शव बरामद नहीं होने से परिजनों और स्थानीय लोगों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है. पूरे मामले पर पूछे जाने पर मालसलामी थानाध्यक्ष सुदामा कुमार में हत्या की पुष्टि करते हुए जल्द ही शव को बरामद कर लिए जाने का भरोसा दिलाया. घटना को लेकर पूरे इलाके में तनाव का माहौल व्याप्त है. फिलहाल भारी संख्या में पुलिस बल घटनास्थल पर कैंप कर रहा है.
 


Share

Leave a Reply