BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

क्या लड़का और लड़की सिर्फ एक अच्छे दोस्त हो सकते हैं?

क्या लड़का और लड़की सिर्फ एक अच्छे दोस्त हो सकते हैं?
Share

बदलते जामाने के साथ अब सबकुछ बदल रहा है. एक लड़का और लड़की अच्छे दोस्त हो सकते हैं. दोस्त बनाने के लिए जेंडर की नहीं सोच मिलने की जरूरत होती है. एक लड़का और लड़की का दोस्त होना कोई नई बात नहीं है. अक्सर हम फिल्मों में या फिर अपने आस-पास भी देखते हैं कि एक लड़का और लड़की सिर्फ दोस्त बनकर रहते हैं. एक लड़का और लड़की दोस्त नहीं हो सकते हैं. ऐसा सोचना और ऐसा कहना गलत है.
सोच मिलना जरूरी है जेंडर नही
एक सर्वे के मुताबिक, मेल्स और फीमेल्स के बीच दोस्ती बिल्कुल संभव है. हर आम फ्रेंडशिप की तरह ही इस दोस्ती की शुरुआत भी ज्यादातर मामलों में किसी चीज को लेकर कॉमन इंट्रेस्ट से होती है. ऐसे रिश्ते जो सिर्फ दोस्ती तक ही सीमित रहते हैं, उनमें लड़का और लड़की एक-दूसरे को लगभग उसी तरह ट्रीट करते हैं, जैसे वे अपने सेम सेक्स के फ्रेंड्स को करते हैं. हां, ये जरूर है कि मेल फ्रेंड्स अपनी फीमेल फ्रेंड्स को लेकर ज्यादा प्रोटेक्टिव होते हैं.
दोस्ती विश्वास के धागे से बंधा होता है
कहते हैं कई बार खून के रिश्तों पर दोस्ती का रिश्ता भारी पड़ जाता है, बिना किसी स्वार्थ के ये रिश्ता सच में बस विश्वास के धागे से बंधा होता है. ये जरूरी तो नहीं कि लड़का सिर्फ एक लड़के पर ही विश्वास कर सकता और लड़की सिर्फ लड़की पर ही विश्वास कर सकती है. असल जिंदगी में अब ऐसा नहीं रहा है. लड़के-लड़कियां अच्छे दोस्त भी बनते हैं और ये रिश्ता मजबूती से आगे भी बढ़ता है.
रोमांस के चांस?
जर्नल ऑफ सोशल ऐंड पर्सनल रिलेशनशिप्स में प्रकाशित एक स्टडी की मानें, तो ऐसे रिश्तों में कहीं न कहीं रोमांस के चांस भी मौजूद होते हैं. शोधकर्ताओं के अनुसार 'हमें लगता है कि हम सिर्फ दोस्त रह सकते हैं, लेकिन सच तो यह है कि किसी मौके पर इसमें रोमांस भी एंटर कर सकता है.' हालांकि, इसमें यह भी सामने आया कि ऐसे रोमांस के चांस में ज्यादातर वन साइड लव ही होता है, जिसके सफल होने के चांस दूसरे व्यक्ति के रिऐक्शन पर निर्भर करते हैं.

 


Share

Leave a Reply