BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

लंबी तलाश के बाद भी नहीं मिल रहा जीवन साथी? कहीं वजह ये तो नहीं

लंबी तलाश के बाद भी नहीं मिल रहा जीवन साथी? कहीं वजह ये तो नहीं
Share

कई बार ऐसा होता है कि शादी का मन है लेकिन कभी सही रिश्ते नहीं मिलते तो कभी रिश्ते मिलने के बाद असमंजस की स्थिति बनी रहती है. क्या आपको भी लाइफ पार्टनर नहीं मिल रहा? क्या आप भी अकेले जीवन जीने लगे हैं? यह कुछ ऐसे सवाल हैं, जिनकी जद्दोजहद में न जाने आज कितने युवा घिरे हुए हैं. हालांकि, ऑनलाइन डेटिंग या मैट्रेमोनियल वेबसाइट के समय में जीवनसाथी को ढूंढना बहुत मुश्किल का काम नहीं है. लेकिन कई बार वहां भी पसंद के लोग नहीं मिलते हैं. ऐसे में उन लोगों को सबसे पहले यह समझने की बेहद जरूरत है क्या वह शादी के लिए तैयार हैं.

क्या आप शादी के लिए तैयार हैं?
पार्टनर के छोड़ जाने या ब्रेकअप से उबरने के लिए भी लोग शादी जैसे रास्ते को अपना ऑप्शन बनाते हैं, जो सरासर गलत है. उन लोगों का ऐसा मनाना है कि किसी तीसरे के आ जाने से उनका अकेलापन दूर हो जाएगा. ऐसे में अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो सबसे पहले यह सवाल खुद से पूछिए क्या आप वाकई में शादी जैसा रिश्ता निभाने के लिए तैयार हैं?

जानें क्यों नहीं मिल रहा है लाइफ पार्टनर
माना जाता है कि कुछ ज्योतिषीय कारकों की वजह से भी शादी जैसे बंधन में देर होती है, लेकिन कभी-कभार आपका व्यवहार भी एक रिश्ते को निभाने के लिए बहुत मायने रखता है. कई बार न चाहते हुए भी हमारे अंदर की झिझक, मानसिक अवसाद या बात करने के तरीके से भी शादी जैसी बात बिगड़ जाती है.

आज भी लड़कियों के लिए सुंदरता एक बड़ा पैमाना
भले ही देश आज कितना भी आगे क्यों न बढ़ रहा हो, लेकिन घर की बहू के लिए उनके दिमाग में पहले से ही एक पैमाना सेट है. अगर लड़की सुंदर है तो उसे हर कोई अपने घर की बहू बनाना चाहेगा. वहीं सांवली लड़कियों को कई बार एक लंबी चेकलिस्ट से गुजरना पड़ता है. लड़कियां कितना भी आज आगे निकल चुकी हैं लेकिन उन्हें इन परेशानियों से गुजरना ही पड़ता है.

बार-बार रिजेक्शन
शादी जैसे रिश्ते में बार-बार होने वाला रिजेक्शन भी हमारे अंदर के आत्मविश्वास को मारने में विशेष भूमिका निभाता है, जिसके कारण भी हम शादी जैसे बंधन में नहीं बंधना चाहते. ऐसे में अगर आप भी एक से दो बार इन चीजों को फेस कर चुके हैं, तो सबसे पहले आपको यह जानना होगा कि आखिरकार ऐसे क्या कारण हैं, जिनकी वजह से आपको सामने वाला ठुकरा रहा है.


पैसों पर तो नहीं बिगड़ रही बात
कई बार रिश्ते में आपसी तालमेल तो बैठ जाता है, लेकिन जब लेन-देन यानी दहेज की बात आती है, तो चीजें खराब होने लगती हैं. ऐसे में अगर आप होने वाले पार्टनर को देखने या मिलने जा रहे हैं तो उससे पहले होने वाले लेन-देन, पसंद नापसंद को मालूम कर लें, क्योंकि आपका एक कदम किसी को बुरी तरह परेशान कर सकता है.

 


Share

Leave a Reply