सप्ताह में पांच दिन खुलेंगे राजधानी के बाजार, शनिवार और रविवार रहेंगे बंद, कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस राज्य के मुख्यमंत्री ने लिया फैसला
भोपाल | मध्य प्रदेश की राजधानी में कोरोना के संक्रमण को रेाकने के लिए सरकार ने एहतियाती कदम उठाते हुए तय किया है कि, सप्ताह में दो दिन बाजार बंद रहेंगे। सप्ताह में पांच दिन सभी बाजार खुलेंगे। जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को कोरोना की स्थिति की समीक्षा बैठक की। इस समीक्षा बैठक के दौरान तय किया गया है कि राजधानी में बाजार सप्ताह में दो दिन शनिवार और रविवार को बंद रखे जाएं। इस तरह सप्ताह में पांच दिन सभी बाजार खुलेंगे।







.jpeg)












