BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

एक्सीडेंट के बाद नाले में गिरी कार, एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत

एक्सीडेंट के बाद नाले में गिरी कार, एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत
Share

 तेलंगाना - के मेडक जिले में बुधवार को भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई. जिले के शिवमपेट मंडल में यह हादसा हुआ. सड़क पर एक गड्ढा के कारण 7 लोगों की जान चली गई. बताया गया है कि सड़क पर गड्ढे को न देख पाने के कारण कार अनियंत्रित होकर हवा में उछल गई. फिर सड़क किनारे एक पेड़ से टकराकर नहर में जा गिरी.

भीषण दुर्घटना में कार में सवार सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों में तीन महिलाएं, एक पुरुष और तीन लड़कियां शामिल हैं. चालक गंभीर रूप से घायल है.

बताया जा रहा है कि हादसे के समय कार तेज गति से चल रही थी. कार गड्ढे में गिर गई, अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई और फिर नहर में जा गिरी. हादसे की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों ने नहर में गिरी कार को बाहर निकाला. लेकिन तब तक कार में सवार सात लोगों की मौत हो चुकी थी. स्थानीय लोगों ने हाल ही में हुई बारिश के कारण सड़क पर बने गड्ढों को दुर्घटना का कारण बताया.

मृतकों की पहचान शिवराम (56), दुर्गम्मा (45), शांति (38), अनीता (35), ममता (16) बिंदू (13) और श्रावणी (12) के रूप में की गई है. हादसे के समय कार चला रहे नामसिंह (40) को गंभीर चोटें आईं. उनके दोनों पैर टूट गए हैं. स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है.


Share

Leave a Reply