BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

दुर्गा विसर्जन के दौरान भीड़ में घुसी कार, एक बच्चा समेत 3 घायल

दुर्गा विसर्जन के दौरान भीड़ में घुसी कार, एक बच्चा समेत 3 घायल
Share

भोपाल: मध्य प्रदेश के भोपाल में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की जुलूस में एक तेज रफ्तार कार घुस गई और 3 लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी कार ड्राइवर बेहद तेज रफ्तार में रिवर्स करते हुए कार चला रहा था, जिसमें कुछ लोग इसकी चपेट आ गए।

दरअसल, शनिवार रात करीब 11 बजे बड़ी संख्या में लोग दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान अचानक ही एक तेज रफ्तार कार जुलूस में घुस गई और गाड़ी को रिवर्स करते हुए कई लोगों को टक्कर मारते हुए भागने लगी। इस घटना के बाद वहां इधर-उधर भागने लगे।
विसर्जन जुलूस में शामिल लोगों ने कार वाले को रोकने के लिए उसका पीछा किया, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी कार ड्राइवर को जल्द पकड़ने की बात कही है।

इसके बाद वहां मौजूद भीड़ ने हंगामा शुरू कर दिया। उधर, पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए लाठीचार्ज कर दिया जिससे नाराज होकर श्रद्धालुओं ने थाना बजरिया के सामने चक्काजाम कर दिया।

इससे पहले छत्तीसगढ़ के जशपुर में भी शुक्रवार को ऐसा ही मामला सामने आया था। जब पत्थलगांव में दशहरे की झांकी के दौरान दुर्गा विसर्जन को जा रहे लोगों को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया था। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि 10 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। गुस्से में लोगों ने उस कार को आग के हवाले कर दिया। हालांकि पुलिस ने कार चालक समेत दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।


Share

Leave a Reply