हड़बड़ाहट में रेलवे क्रासिंग पर रोक दी कार,फिर जो हुआ आप भी जानकर हो जायेंगे हैरान
कोरबा। मानिकपुर चौकी अंतर्गत एस ई सी एल के ऑफिसर्स कालोनी निवासी संतोष कुमार झा 28 रविवार की रात करीब 8 बजे शराब पीकर कार सीजी.12.एक्यू.4215 चलाते हुए मुडापार की तरफ से टी पी नगर की ओर आ रहा था। इस दौरान टी पी नगर रेलवे क्रासिंग से जल्दीबाजी में कार पार करने का प्रयास किया। लेकिन रेलवे ट्रैक पर मालगाडी को आते देखकर वह हडबडा गया। उसने कार रोककर टर्न करने कोशिश की। लेकिन कार रेलवे ट्रैक पर रुक गई। सूचना पर यातायात थानेदार प्रमोद सिंह ने स्टाफ समेत मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। चालक झा को कार से निकालकर बाहर किया गया। जांच करने पर वह शराब के नशे में मिलने पर उसके खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। वहीं उसकी कार जब्त करके यातायात थाना भेज दिया गया।







.jpeg)












