नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

यूपी के ईंट भट्ठे में कोरबा के एक परिवार को बंधक बनाकर काम कराने का मामला सामने आया, जाने पूरी खबर

यूपी के ईंट भट्ठे में कोरबा के एक परिवार को बंधक बनाकर काम कराने का मामला सामने आया, जाने पूरी खबर
Share

कोरबा । यूपी के ईंट भट्ठे में जिले के एक परिवार को बंधक बनाकर काम कराने का मामला सामने आया है। प्रशासन ने पुलिस व श्रम विभाग की टीम को बंधक महिला व उसके 3 नाबालिग बच्चों को छुड़ाने का निर्देश दिया है। 

बालको थाना अंतर्गत बेलगरी बस्ती निवासी रमेश कुमार कंवर 37 करीब एक साल पहले यूपी के बंकी थाना अंतर्गत मांझीपुर गांव के लालबहादुर क्षत्री के ईंट भट्ठे में काम करने गया था। उसके साथ पद्यी व 3 नाबालिग बच्चे भी गए थे। जहां रमेश पद्यी के साथ काम कर रहा था। दशहरा त्योहार से पहले रमेश ने परिवार समेत घर लौटने की इच्छा जताते हुए ईंट भट्टा के संचालक से मजदूरी भुगतान करने को कहा। तब लालबहादुर ने रमेश को परिवार समेत वहां लेकर पहुंचे दलाल जयनारायण गंधर्व को लाखों रुपए देने की बात कहते हुए बंदूक तानकर जान से मारने की धमकी देते हुए बंधक बनकर काम करते रहने को कहा। वहीं भागने की कोशिश करने पर पकड़कर मारने की बात कही गई। डरकर रमेश कुछ महीने वहां काम करता रहा। कुछ दिन पहले वह मौका मिलते ही वहां से भागकर बालको नगर लौटा। उसने मंगलवार को कलेक्टोरेट पहुंचकर प्रशासन से पत्नी व बच्चों को छुड़ाने की गुहार लगाई है। कलेक्टर किरण कौशल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस व श्रम विभाग के अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करके महिला व बच्चों को छुड़ाने का निर्देश दिया है। मामले को लेकर अफ सरों का कहना है कि यूपी पुलिस से संपर्क कर जल्द से जल्द परिवार को छुड़ाने का प्रयास किया जाएगा। 
 

Share

Leave a Reply