BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

प्रेमी जोड़े को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ वीडियो बनाकर किया वायरल, फिर पंचायत बुलाकर दी गई ये सजा

प्रेमी जोड़े को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ वीडियो बनाकर किया वायरल, फिर पंचायत बुलाकर दी गई ये सजा
Share

समस्तीपुर, अकेले में मिल रहे प्रेमी युगल को लोगों ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। पहले तो इनका वीडियो बनाया और वायरल कर दिया। फिर समाज के कुछ ज्यादा समझदारों ने कोर्ट की तरह इनके खिलाफ फैसला भी सुनाया। गांव के कुछ युवकों ने पहले तो प्रेमी युगल को बांस के पेड़ में बांध दिया।उसके बाद उन दोनों की पिटाई करने लगे।
नाबालिग लड़की और मिर्जापुर गांव के नाबालिग लड़के के बीच पिछले कई महीनों से प्रेम प्रसंग का मामला चल रहा था। दोनों के बीच इश्क उस समय परवान चढ़ा, जब नाबालिग लड़का गांव में महिलाओं के श्रृंगार का सामान बेचने जाया करता था। घटना रविवार का बताया जा रहा है। दोनों गांव के एक मकई के खेत में मिलने पहुंचे थे। इसी दौरान गांव के युवाओं ने प्रेमी युगल को आपत्तिजनक हालत में देखा। पहले उसका वीडियो बनाया और फिर उसे पकड़ लिया।
इस घटना की खबर लगते ही गांव में पंचायत बुलाई गई। एक पक्ष दोनों की शादी कराने पर अड़े थे, तो कुछ लोग आर्थिक दंड लगाने के पक्ष में थे। आखिर में लड़की के दूसरे जाति के होने के कारण शादीं नहीं कराने का विचार किया गया।
वहीं लड़के वाले के परिजन पर आर्थिक दंड लगाने के बाद प्रेमी को छोड़ दिया गया। हालांकि, यह मामला पुलिस में जाने के बजाए पंचायत स्तर पर ही निपटा दिया गया।
लेकिन पंचायत ने समाज के उन 'गुंडों' के खिलाफ कोई फैसला नहीं लिया जिन्होंने दोनों पीड़ित को बांधकक पीटते रहे। उनका आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वायरल भी किया। नाबालिग लड़की रोती बिलखाती रही, गिड़गिड़ाती रही। वीडियो को सार्वजनिक नहीं करने की गुहार लगाती रही। लेकिन 'गुंडे' उनके साथ बर्बरता करने में कहीं नहीं चूके।
 


Share

Leave a Reply