नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

सावधान: इस राज्य में मौसम विभाग ने दी भारी बारिश की चेतावनी

सावधान: इस राज्य में मौसम विभाग ने दी भारी बारिश की चेतावनी
Share

मुंबई। कोरोना वायरस संक्रमण की मार झेल रहे महाराष्ट्र के कई हिस्सों में तेज बारिश हो रही है. मुंबई में भी बारिश का सिलसिला जारी है. मौसम विभाग ने शहर में बुधवार को तेज बारिश की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में तेज बारिश हो सकती है. ऐसे में लोगों से एहतियात बरतने को कहा गया है. मुंबई में हो रही बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में लोगों को लंबे जाम का सामना करना पड़ रहा है.


आईएमडी ने महाराष्ट्र के तटीय जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी की है और कहा है कि अलग-अलग इलाकों में भारी बरसात का अंदेशा है. आईएमडी ने मुंबई, ठाणे, पालघर और महाराष्ट्र के तटीय जिलों में अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई है. आईएमडी के मुंबई केंद्र ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जो रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग के साथ-साथ पश्चिमी महाराष्ट्र के पुणे के लिए भी है. कोल्हापुर, सतारा, औरंगाबाद और जालना के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है.

आईएमडी ने बताया, ऑरेंज और यलो अलर्ट मंगलवार और बुधवार के लिए महाराष्ट्र के मराठवाड़ा और कोंकण क्षेत्रों के लिए जारी किए गए हैं. बुधवार को मुंबई, ठाणे, रायगढ़, पालघर, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग में भारी बारिश की आशंका है. मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के कुछ जिलों में भी मूसलाधार बारिश हो सकती है.

बता दें कि उत्तर भारत के इलाकों में मंगलवार को बारिश हुई तो मेघालय के पश्चिम गारो हिल्स जिले में बाढ़ से 89,000 लोग प्रभावित हुए हैं. दिल्ली में बारिश की राह देख रहे लोगों के हाथ मायूसी ही लग रही है. बारिश नहीं होने की वजह से मौसम उमस भरा है जिससे नगरवासियों को परेशानी हो रही है.  सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा है.
मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया कि अधिकतम तापमान अगले कुछ दिनों में 30-40 डिग्री के आसपास रहेगा. इस दौरान हल्की बारिश होने की संभावना है. दिल्ली में समय से पहले मानसून पहुंचने के बावजूद बारिश कम हुई है. शहर में 46 फीसदी कम बारिश रिकॉर्ड की गई है.

Share

Leave a Reply