BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

NHAI का चेयरमैन बताकर धोखाधड़ी करने वाले इस शख्स को सीबीआई ने किया गिरफ्तार, मिले 200 सिम कार्ड और...

NHAI का चेयरमैन बताकर धोखाधड़ी करने वाले इस शख्स को सीबीआई ने किया गिरफ्तार, मिले 200 सिम कार्ड और...
Share

खुद को नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया का चेयरमैन बताकर धोखाधड़ी करने वाले मनोज कुमार झा नाम के शख्स को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है. उसके ठिकानों पर मारे गए छापों के दौरान सीबीआई को 200 सिम कार्ड और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए हैं. सीबीआई की विशेष कोर्ट ने मनोज झा को पूछताछ के लिए 9 अगस्त तक सीबीआई रिमांड पर भेज दिया है. सीबीआई प्रवक्ता आरसी जोशी के मुताबिक, सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा को एक ठेकेदार ने शिकायत की थी कि एक शख्स ने उससे नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया का चेयरमैन बताकर 80 लाख रुपए ठग लिए है. उस शख्स ने ठेकेदार से कहा कि उसकी बेटी कोलकाता में है और वहां उसे अर्जेंट तौर पर तुरंत 80 लाख रुपए चाहिए यदि वे उसे वह मुहैया करा दे तो उसकी ठेके दिलाने में मदद कर देगा. कथित चेयरमैन ने ठेकेदार से यह भी कहा कि यह पैसा उसका दामाद कोलकाता में लेगा.


200 सिम कार्ड भी बरामद
शिकायत के मुताबिक इस ठेकेदार ने 2-3 प्रभावशाली ठेकेदारों के कहने पर इस फर्जी चेयरमैन से संपर्क किया था क्योंकि उसका कुछ काम नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया में अटका हुआ था. यह भी आरोप है कि इस फर्जी चेयरमैन ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के एक वरिष्ठ अधिकारी को फोन भी किया था. शिकायत के आधार पर सीबीआई ने जांच शुरू की और जांच के बाद गुड़गांव से मनोज कुमार झा नाम के इस शख्स को गिरफ्तार कर लिया. शुरुआती पूछताछ के दौरान उसने खुद को बिहार के मधुबनी इलाके का निवासी बताया. उससे प्राप्त जानकारियों के आधार पर सीबीआई ने कोलकाता, मधुबनी, बोकारो स्टील सिटी, दिल्ली आदि जगहों पर कुल 8 जगहों पर छापेमारी की. सीबीआई का दावा है कि छापेमारी के दौरान कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों समेत 200 सिम कार्ड भी बरामद हुए हैं.


सीबीआई के एक आला अधिकारी ने बताया कि अब तक की जांच के दौरान यह बात भी सामने आई है की 80 लाख रुपया हवाला के जरिए कोलकाता भेजा गया था और यह पैसा खुद आरोपी ने कोलकाता में रिसीव किया था. अब तक प्राप्त तथ्यों के आधार पर आरोपी को सीबीआई की विशेष अदालत के सामने पेश किया गया जहां से अदालत ने उसे पूछताछ के लिए 9 अगस्त तक रिमांड पर भेज दिया है. अब सीबीआई रिमांड के दौरान आरोपी से जानना चाहती है कि उसके नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया में कौन-कौन सहयोगी हैं और क्या इसके पहले भी उसने इस तरह की धोखाधड़ी की है या उसके कहने पर किसी अधिकारी ने किसी ठेकेदार को ठेका देने में मदद की है. मामले की जांच जारी है. 


Share

Leave a Reply