लालू यादव और राबड़ी देवी के 17 ठिकानों पर सीबीआइ का छापा, मीसा भारती भी मुश्किल में...
नई दिल्ली : राजद अध्यक्ष लालू यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी बड़ी बेटी मीसा भारती और इनके परिवार से जुड़े 17 ठिकानों पर शुक्रवार की सुबह सीबीआइ ने छापेमारी की है। मामला लालू यादव के बतौर रेल मंत्री रहते नौकरी के बदले जमीन लेने से जुड़ा है। इस संबंध में सीबीआइ की जांच पहले से चल रही है और पहले भी छापे पड़ चुके हैं।
पटना में सुबह के साढ़े छह बजे ही सीबीआइ अफसर राबड़ी देवी के 10, सर्कुलर रोड स्थित आवास पर पहुंच गए थे। सूत्रों की मानें तो रेलवे भर्ती बोर्ड घोटाले में नए सुबूत मिलने के बाद सीबीआइ ने नया केस दर्ज किया है।







.jpeg)












