BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

CBSE Board Exam 2023 : सीबीएसई बोर्ड का पेपर लीक, 10वीं-12वीं स्टूडेंट्स के लिए बोर्ड ने जारी किया अलर्ट आदेश

CBSE Board Exam 2023 : सीबीएसई बोर्ड का पेपर लीक, 10वीं-12वीं स्टूडेंट्स के लिए बोर्ड ने जारी किया अलर्ट आदेश
Share

 CBSE Board Exam 2023 : सीबीएसई बोर्ड की ओर से इस बार बड़ी चेतावनी दिया है। कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं ली जा रही हैं. इस बीच CBSE Board ने पेपर लीक को लेकर अहम नोटिस जारी किया है. सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं के बारे में अफवाहों और फर्जी सूचनाओं के खिलाफ बोर्ड ने अलर्ट आदेश जारी करते हुए कहा है कि छात्र किसी भी तरह के फेक न्यूज पर भरोसा ना करें। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सीबीएसई प्रश्नपत्र लीक होने की अफवाह फैलाने वाले छात्रों और अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है. CBSE Board ने कहा कि हमारे ध्यान में आया है कि YouTube, Facebook, Twitter और अन्य सोशल मीडिया पर फर्जी खबरें फैलाई जा रही हैं कि 2023 का प्रश्नपत्र लीक हो गया है या हमारे पास 10वीं और 12वीं के प्रश्नपत्र हैं.

फेक न्यूज फैलाने वाले जाएंगे जेल

सीबीएसई बोर्ड फर्जी खबरें और अफवाहें फैलाने वालों की पहचान करने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए सतर्क और सक्रिय है. सीबीएसई ने मामले में कहा कि सीबीएसई नियमित रूप से दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा (एमएसी) को आईपीसी और आईटी अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों के तहत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग करके फर्जी खबरें फैलाने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए सूचित करती है.

बोर्ड ने कहा कि अगर छात्र फर्जी खबरें फैलाते पाए जाते हैं, तो वे अनुचित तरीकों से अभ्यास कर रहे हैं. ऐसे लोगों के खिलाफ आईपीसी की धाराओं के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. साथ ही उन्हें जेल भेजा जाएगा.

CBSE Board परीक्षा जारी

सीबीएसई बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से शुरू हो गई है. आज यानी 27 फरवरी 2023 को कक्षा 10वीं के अंग्रेजी का पेपर था. वहीं, 12वीं के Retail, Agriculture और Multi-Media का पेपर था. CBSE Board 10वीं की परीक्षा 21 मार्च 2023 को खतम होगी. जबकि 12वीं की परीक्षा 5 अप्रैल को खत्म होगी.


Share

Leave a Reply