सीबीएसई बोर्ड की दसवीं-बारहवीं की परीक्षाएं एक जुलाई से 15 जुलाई के मध्य होंगी सम्पन्न, स्थगित परीक्षाओं की नवीन समयसारिणी जारी
रायपुर। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा प्रतिवर्ष संचालित होने वाली दसवीं एवं बारहवीं की परीक्षाएं इस बार विश्वव्यापी कोरोना महामारी के कारण पूर्व में जारी समय सारिणी स्थगित होने के कारण सम्पन्न नहीं हो पाईं थीं। केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री द्वारा ट्वीट कर नवीन तिथि आज जारी की गई। जिसके तहत दसवीं एवं बारहवीं की परीक्षाएं एक जुलाई से 15 जुलाईं के मध्य संचालित की जाएगी। बोर्ड द्वारा जारी समय सारिणी के अनुसार परीक्षाएं सुबह 10.30 से दोपहर 1 बजे के मध्य सम्पन्न कराई जाएंगी।
CBSE ने कक्षा 10 वीं (केवल उत्तर-पूर्वी दिल्ली के लिए) की री-शेड्यूल होने वाली बोर्ड परीक्षाओं की डेट शीट जारी की। pic.twitter.com/DtlEoIaR2K
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 18, 2020
गौरतलब है कि मानव संसाधन विकास मंत्री ने अपने ट्विटर हैंडल पर तिथियां जारी कर दी हैं। पूर्व में तिथि 16 मई को जारी होने वाली थी पर बाद में शिक्षा मंत्री ने ट्वीट कर तिथि को आगे बढ़ा दिया।
कक्षा 12 वीं बोर्ड की बची हुई परीक्षाएं के लिए CBSE ने डेट शीट जारी की। pic.twitter.com/qeV43oiZK7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 18, 2020
परीक्षाएं यथाअनुसार 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 1, 2, 10, 15 जुलाई को आयोजित की जाएंगी जबाकि 12वीं की 1, 2, 3, 4, 6, 7, 8, 9, 10, 11 जुलाई को आयोजित होंगी।
ट्वीट में लिखा था कि सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट को अंतिम रूप देने से पहले कुछ अतिरिक्त तकनीकी पहलुओं को ध्यान में रख रहा है, इस वजह से आज 5 बजे होने वाली कक्षा 10 वीं और 12 वीं परीक्षा की डेटशीट की घोषणा अब सोमवार (18-05-2020) तक होगी।
मानव संसाधन विकास मंत्री द्वारा जारी ट्वीट में लिखा गया है कि देश भर में कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण लॉकडाउन लागू है। ऐसे में देश भर के स्कूलों और कॉलेजों को बंद कर दिया गया है और मार्च के बाद से परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गई हैं। ध्यान दें कि कुछ दिन पहले बोर्ड ने ये घोषणा की थी कि 1 जुलाई से 15 जुलाई के बीच 10वीं और 12वीं की बची हुई परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। ये घोषणा 10वीं के नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के छात्र और 12वीं के सभी राज्यों के छात्रों के की गई थी। इसके अलावा बोर्ड ने लॉकडाउन के चलते और समय की कमी के कारण केवल प्रमुख 29 विषयों की परीक्षा कराने का निर्णय लिया था।







.jpeg)












