सीबीएसई के बचे पेपर की परीक्षा तिथियों की आज 5 बजे होगी घोषणा, जाने पूरी खबर
नई दिल्ली | केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा (सीबीएसई) बोर्ड की बारहवीं और दसवीं के बचे हुए पेपरों की परीक्षा की तिथियों की घोषणा शनिवार शाम पांच बजे कर दी जाएगी। मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। बता दें कि दिल्ली के उत्तरी इलाके में दंगे के कारण दसवीं के कुछ पेपर नहीं हो सके थे जबकि पूरे देश मे दसवीं के पेपर हो गए थे। इसके अलावा लॉकडाउन के कारण बारहवीं के कुछ पेपर नहीं हो पाए थे। सीबीएसई शेष पेपर की परीक्षा की तिथियां अपनी वेबसाइट पर डाल देगी।
Attention Students!
— Dr Ramesh Pokhriyal Nishank (@DrRPNishank) May 16, 2020
Releasing the date sheet for #CBSE Board Examinations for Class 10th and 12th today at 5.00 pm.
Stay tuned for more details...#IndiaFightsCOVID19@PMOIndia@HMOIndia@HRDMinistry@mygovindia@SanjayDhotreMP@cbseindia29@PIB_India@MIB_India@DDNewslive
इस बीच सीबीएसई 10वीं 12वीं के आयोजित हो चुके पेपरों की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम भी शुरू हो चुका है। 3000 सीबीएसई स्कूलों को 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन केंद्र के तौर पर चिह्नित किया गया है। मूल्यांकन केंद्रों से उत्तर पुस्तिकाएं शिक्षकों के घर चेक होने के लिए भेजी जा रहीं हैं। 1.5 करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 50 दिन में पूरा करने के आदेश दिए गए हैं।
आपको बता दें कि लॉकडाउन के चलते 10वीं 12वीं के कुल 83 विषयों की परीक्षाएं बीच में स्थगित करनी पड़ी थीं। जिसके बाद सीबीएसई ने फैसला लिया था कि इनमें से अब 29 मुख्य विषयों की ही परीक्षाएं कराई जाएंगी। ये वो पेपर हैं जो अगली क्लास में प्रमोट होने और स्नातक कोर्स में एडमिशन लेने के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। बोर्ड और मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने कहा था कि लॉकडाउन खत्म होने और स्थिति सामान्य होने के बाद शेष बचे सभी 29 विषयों की परीक्षाएं कराई जाएंगी।







.jpeg)












