लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

CBSE ने लिया बड़ा फैसला : अब 11 वीं कक्षा में नहीं होगी कॉमर्स, साइंस और आर्ट्स की पढ़ाई, जाने क्यों

CBSE ने लिया बड़ा फैसला : अब 11 वीं कक्षा में नहीं होगी कॉमर्स, साइंस और आर्ट्स की पढ़ाई, जाने क्यों
Share

नई दिल्लीसीबीएसई ने कक्षा 11वीं के तीनों स्‍ट्रीम, कॉमर्स, साइंस और आर्ट्स स‍िस्‍टम को हटाने का फैसला लिया है | अब छात्र अपनी पसंदीदा विषयों के कॉम्‍ब‍िनेशन के साथ 11वीं की पढ़ाई कर सकते हैं | यानी 11वीं में छात्र चाहे तो इतिहास के साथ गणित का चुनाव कर सकता है | दरअसल, सीबीएसई ने यह बदलाव नई राष्‍ट्रीय शिक्षा नीति के तहत किए हैं |

बता दें कि केंद्रीय माध्‍यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों के मद्देनजर 10वीं और 12वीं के बोर्ड एग्‍जाम्‍स को रद्द कर दिया था | इसी कड़ी में बोर्ड ने एक मई को नए मार्किंग सिस्‍टम की घोषणा की थी और साथ ही ग्यारहवीं में प्रवेश से जुड़े कई बदलाव किए |

दरअसल, बोर्ड चाहता है कि स्‍कूल 11वीं में स्ट्रीम सिस्टम से बचें और स्‍टूडेंट्स को उनके पसंद के अनुसार विषय चुनने की छूट दें | नये फैसले के बाद अब वे छात्र भी 11वीं में मैथ्‍स ले सकेंगे, जो 10वीं में स्‍टैंडर्ड मैथ्‍स लिया था | इसके साथ ही अगर छात्र 10वीं के किसी विषय में फेल हो गया है तो वह कंपार्टमेंटल एग्‍जाम देने तक 11वीं की कक्षाएं कर सकता है |


Share

Leave a Reply