BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

CCL 2023 : इतने रुपए में मिलेगी टिकटें, राजधानी में इस दिन होंगे चार मैच

CCL 2023 : इतने रुपए में मिलेगी टिकटें, राजधानी में इस दिन होंगे चार मैच
Share

CCL सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग(सीसीएल) का आयोजन शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 18 व 19 फरवरी को होगा। इसमें बॉलीवुड के कलाकारों के साथ ही भोजपुरी फिल्मों के हीरो, हीरोइन भी शामिल होंगे। इसके साथ ही अगले वर्ष से छत्तीसगढ़ के फिल्मी कलाकार भी इसमें हिस्सा लेंगे।

सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग के संचालक आनंद बिहारी यादव ने बताया कि इस वर्ष 2023 में 8 टीमों ने हिस्सा लिया है। 18 फरवरी को दो मैच और 19 फरवरी को दो मैच होंगे। दर्शकों के लिए 200 रुपये से 5000 रुपये तक अलग-अलग कैटेगरी में टिकट उपलब्ध है।

बालीवुड, भोजपुरी फिल्मों के कलाकारों का दो दिवसीय क्रिकेट महाकुंभ 18-19 को

छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश अग्रवाल ने बताया कि सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग के आयोजकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक छत्तीसगढ़ के तमाम कलाकारों, प्रोड्यूसर, डायरेक्टर के साथ हुई।बैठक में भोजपुरी टीम के मालिक आनंद बिहारी यादव ने कहा कि अगले साल छत्तीसगढ़ के कलाकारों की भी एक टीम इस लीग में उतारी जाएगी।

ये प्रमुख कलाकार आएंगे

क्रिकेट मैच खेलने हिंदी, भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता एवं सांसद रविकिशन, सांसद कलाकार मनोज तिवारी, सांसद निरहुआ, अभिनेत्री आम्रपाली, महिमा गुप्ता, बालीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता बाबी देओल,अभिनेता सोनू सूद, अभिनेत्री उर्वशी रौतेला समेत 100 कलाकार आ रहे हैं।


Share

Leave a Reply