भारतीय आज़ादी के अमृत महोत्सव वर्ष को मनाते हुए शासकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय में सात दिवसीय इंडक्शन प्रोग्राम हुआ संपन्न
रायपुर | शासकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय में मौजूदा सत्र में प्रवेशित छात्रों के लिए आयोजित इंडक्शन प्रोग्राम का आज शानदार समापन हुआ | इस कार्यक्रम के अंतिम दिवस पर भारतीय आज़ादी के अमृत महोत्सव वर्ष को मनाने के लिए भारतीय परिधानों की विविधताओं को दर्शाते हुए अनेकता में एकरूपता को समर्पित ‘ भारतीय परिधान प्रतियोगिता ’ का आयोजन किया गया जिसके तहत छात्रों को भारतीय पारंपरिक वेशभूषा पहन कर आना था और उन्हें उनकी विशेषताओं को व्यक्त भी करना था | इसके साथ ही छात्रों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने साथी प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया| कार्यक्रम की शुरुवात डॉ. आर. एस. परिहार, प्राचार्य, शासकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय, के उद्बोधन से हुआ, उन्होंने नए छात्रों का स्वागत करते हुए कहा कि, पढाई, खेल, मानसिक और शारीरिक गतिविधियों का संतुलन और नैतिक, सामाजिक ज़िम्मेदारियों का अहसास, यही एक सफल व्यक्ति के निर्माण की आधारशिलाएँ हैं, अतः आप सभी किताबी ज्ञान के साथ ही व्यवहारिक ज्ञान के संचय में जुट जाएँ | यह संस्था आपके बहुमुखी विकास के लिए समर्पित है, यहाँ आप सभी को शैक्षणिक और अन्य गतिविधियों के माध्यम से भविष्य के लिए तैयार किया जायेगा | डॉ. विकास कुमार जैन, कार्यक्रम समन्वयक एवं विभागाध्यक्ष, बेसिक साइंस ने अपने वक्तव्य में, सभी छात्र- छात्राओं का पुनः स्वागत करते हुए उन्हें आगामी शैक्षणिक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी | उन्होंने कार्यक्रम के आयोजन समिति का इस सफलतम आयोजन के लिए प्रशंसा कर उन्हें बधाई प्रेषित की | सांस्कृतिक कार्यक्रम में नृत्य, गायन, वादन, समूह गायन और नृत्य, मिमिक्री, स्टैंड-अप कॉमेडी इत्यादि गतिविधियों से सजाया गया इस कार्यक्रम का अंतिम दिन, जिसमें प्रतिभागियों का उत्साह, उमंग और प्रस्तुतियों ने दर्शक दीर्घा को अनवरत तालियों से अभिन्दन करने के लिए मजबूर कर दिया | एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों का आनंद संस्था के सभी लोगन ने उठाया | कार्यक्रम का अंत सुश्री शशिबाला किंडो, सहा. प्रा. रसायन-शास्त्र विभाग द्वारा धन्यवाद ज्ञापन से हुआ, उन्होंने संस्था के प्राचार्य महोदय, कार्यक्रम के समन्वयक, आयोजन समिति, इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया, वालंटियर छात्रों आदि को धन्यवाद ज्ञापित किया और कक्षाओं के शुरु होने की घोषणा करने के साथ समय-सारणी भी साझा की | कार्यक्रम के मीडिया प्रभारी डॉ. अनिल मांझी और आशीष ठाकुर, सहा. प्रा. अंग्रेज़ी विभाग, ने संयुक्त रूप से मीडिया को कार्यक्रम के आयोजन के सफल समापन की जानकारी उपलब्ध कराई | कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. रचना रस्तोगी, सहा. प्रा. रसायन विभाग, एवं श्री प्रशांत साहू, सहा. प्रा. रसायन विभाग अहम् ने अहम् भूमिका निभाई | विदित हो कि, यह सात दिवसीय इंडक्शन प्रोग्राम नए छात्रों के लिए आयोजित की गई थी, जिसमें योगा, विषय-विशेषज्ञों का व्याख्यान, सांस्कतिक गतिविधियाँ आदि शामिल हैं |







.jpeg)












