BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

CG Budget Session 2023 : छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र का सातवां दिन आज, वेतन, भत्ता, नियमितीकरण, OPS, अवैध प्लाटिंग समेत इन पर होंगे सवाल

CG Budget Session 2023 : छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र का सातवां दिन आज, वेतन, भत्ता, नियमितीकरण, OPS, अवैध प्लाटिंग समेत इन पर होंगे सवाल
Share

 रायपुर। CG Vidhansabha: छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र का आज सातवें दिन है। आज प्रश्नकाल में स्कूल शिक्षा और राजस्व विभाग का मुद्दा उठेगा।

बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा में सोमवार को बजट सत्र की कार्यवाही हंमामेदार रही। कार्यवाही शुरू होते ही पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने प्रश्नकाल में अपनी ही सरकार को घेरा। कोंडागांव में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग में जिला निर्माण समिति के तहत कराए गए कार्यों में डीएमएफ फंड के बंटवारे में बंदरबांट का आरोप लगाया।

तकनीकी शिक्षा मंत्री का ध्यानाकर्षण करेंगे

ध्यानाकर्षण में प्रदेश में डीएमएफ मद से स्वीकृत राशि में ग्राम पंचायतों को निर्माण एजेंसी नहीं बनाने पर पंचायत विभाग के मंत्री का और प्रदेश के पॉलिटेक्निक कॉलेजों में प्रवेश लेने वाले छात्रों की कमी होने पर तकनीकी शिक्षा मंत्री का ध्यानाकर्षण करेंगे।

स्कूलों में शिक्षकों की कमी या अतिशेष स्थिति की जानकारी

मंत्री प्रेमसायसिंह टेकाम से शाला भवनों की जानकारी, छात्रावास में रहने वाले छात्र छात्राओं को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी, शिक्षकों के वेतन विसंगति, आदिवासी विकास विभाग अंतर्गत कार्यरत चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों का नियमितीकरण, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन, विद्यमितानो के संविलियन, स्कूलों में शिक्षकों की कमी या अतिशेष स्थिति की जानकारी, छात्रावास अधीक्षकों के रिक्त पदों की पूर्ति, शिक्षकों की भर्ती व अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति, आरटीई के तहत प्रवेशित विद्यार्थियों की जानकारी व उनकी फीस के रूप में पटाई गई राशि में केंद्रांश व राज्यांश की जानकारी, स्कूलों के लिए जेम पोर्टल से खरीदी, शिक्षकों व व्याख्याताओं के ट्रांसफर निरस्तीकरण की जानकारी व इसका कारण, जाति प्रमाण पत्र से नौकरी करने वाले अफस कर्मियों पर कार्यवाही की जानकारी।


Share

Leave a Reply