BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

CG Teacher Job 2023 : स्वामी आत्मानंद स्कूलों में बंपर वैकेंसी, इतनी मिलेगी सैलरी, इस तारीख तक कर सकेंगे आवेदन

CG Teacher Job 2023 : स्वामी आत्मानंद स्कूलों में बंपर वैकेंसी, इतनी मिलेगी सैलरी, इस तारीख तक कर सकेंगे आवेदन
Share

  रायपुर। CG Teacher Job 2023 : छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार शिक्षा के स्तर को बेहतर करने के लिए स्वामी आत्मानंद स्कूलों के प्रोजेक्ट चला रही है। ऐसे में सरकारी शिक्षक बनने के योग्य उम्मीदवारों के लिए बढ़िया मौका है। इन स्कूलों में भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद के अंतर्गत विभिन्न विकासखण्डों में संचालित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों में बंपर भर्तियां निकली हैं।

इस संबंध में भर्ती अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। भर्ती अधिसूचना के मुताबिक यहां कुल 81 रिक्त पदों के लिए संविदा भर्ती की जायेगी। इनमें स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल राजिम के लिए 9 पद, फिंगेश्वर में 17, मैनपुर में 12, गरियाबंद में 12, देवभोग में 21 एवं स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल छुरा में 10 पदों पर भर्ती की जाएगी।

इन पदों पर निकली भर्ती
स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय जिला गरियाबंद के द्वारा व्याख्याता, ग्रंथपाल, प्रधान पाठक, सहायक शिक्षक, पदों के लिए अधिसूचना जारी किए गए है। इच्छुक उम्मीदवार स्वामी आत्मानंद स्कूल गरियाबंद भर्ती से संबंधित शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, दक्षता व पात्रता मापदण्ड विभागीय विज्ञापन स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी उत्कृष्ट विद्यालय गरियाबंद से प्राप्त कर सकते हैं।


Share

Leave a Reply